Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

Ranbir Kapoor Corona: अभिनेता रणबीर कपूर कोरोना पॉजिटिव, परिवार वालों ने कहा हां उसकी तबीयत ठीक नहीं

मिली जानकारी के अनुसार, रणबीर की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट में उन्हें पॉजिटिव पाया गया है। जिसके बाद से 37 वर्षीय अभिनेता आइसोलेशन में हैं। (Ranbir Kapoor Corona Positive in hindi)

Ranbir Kapoor Corona: अभिनेता रणबीर कपूर कोरोना पॉजिटिव, परिवार वालों ने कहा हां उसकी तबीयत ठीक नहीं

Written by Sadhna Tiwari |Updated : March 9, 2021 4:49 PM IST

Ranbir Kapoor Corona Positive: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, रणबीर इस समय क्वारंटाइन में हैं और सभी आवश्यक टेस्ट करवा रहे हैं। एक प्रमुख फिल्मी वेबसाइट पिंकविला (Pinkvilla) ने दावा किया है रणबीर की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट में उन्हें पॉजिटिव पाया गया है। जिसके बाद से 37 वर्षीय अभिनेता आइसोलेशन में हैं। (Ranbir Kapoor Corona Positive in hindi) रणबीर इन दिनों फिल्म ब्रम्हास्त्र के फाइनल शेड्यूल की शूटिंग कर रहे थे। जिसमें उनके साथ अभिनेत्री आलिया भट्ट (Aalia Bhatt) और महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) भी नज़र आएंगे।

मां नीतू कपूर ने की रणबीर के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि

रणबीर कपूर की कोविड-19 रिपोर्ट (Covid-19 Report of Ranbir Kapoor) और तबीयत के बारे में मीडिया ने दिग्गज़ अभिनेता और रणबीर के चाचा रणधीर कपूर (Randhir Kappor) से भी सम्पर्क किया, जिन्होंने बताया कि रणबीर की तबीयत ख़राब है। (Ranbir Kapoor Corona Positive)

Also Read

More News

वहीं, रणबीर कपूर के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि, खुद नीतू कपूर ने की है। नीतू कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपने बेटे की सेहत को लेकर जानकारी दी है। नीतू ने लिखा है, "आप सभी की चिंताओं और शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया। रणबीर कोविड-19 की जांच में पॉजिटिव पाए गए हैं। उनका मेडिकेशन चल रहा है और वह अच्छे से रिकवर हो रहे हैं। वह अभी घर में सेल्फ क्वारंटीन है और सभी सावधानियां बरत रहे हैं।" नीतू के पोस्ट पर कमेंट करते हुए अभिनेता के प्रशंसकों और शुभचिंतकों ने उनके जल्दी ठीक हो जाने के लिए दुआएं मांगी हैं।

ऑर्गन डोनेशन करनेवाले हैं रणबीर कपूर

बता दें कि रणबीर कपूर ने हाल ही में ऑर्गन डोनेशन का फैसला लिया है। उन्होंने हाल ही में घोषणा की थी कि वे अपनी किडनी डोनेट करेंगे। प्रति वर्ष 11 मार्च को वर्ल्ड किडनी डे मनाया जाता है और इसी उपलक्ष्य में रणबीर कपूर और उनके दोस्त अयान मुखर्जी ने अपनी किडनी डोनेट करने की बात कही थी।

रणबीर से पहले नीतू कपूर को भी हुआ था कोविड-19 संक्रमण

गौरतलब है कि कुछ महीने पहले रणबीर कपूर की माता और बॉलीवुड अभिनेत्री नीतू सिंह कपूर (Neetu Singh Covid-19) को भी कोरोना संक्रमण हुआ था। पंजाब के चंड़ीगढ में एक फिल्म की शूटिंग की दौरान नीतू सिंह कपूर को यह इंफेक्शन हुआ था। जिसके बाद, ज़रूरी इलाज और डॉक्टरी देख-रेख के बाद नीतू सिंह  ठीक हो गयी थीं।

मां बनने के लिए इन बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को कराना पड़ा सिजेरियन, जानें क्यों नहीं हुई इनकी डिलीवरी नॉर्मल

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

मां श्रीदेवी की बरसी पर उन्हें याद कर इमोशनल हुई जान्हवी कपूर, मां और बेटी के रिश्ते को मज़बूत बनाती हैं ये छोटी-छोटी बातें