
Also Read
प्रसिद्ध वकील राम जेठमलानी का निधन हो गया है। सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील और पूर्व कानून मंत्री राम जेठमलानी का 95 साल की उम्र में दिल्ली में निधन हुआ। उन्होंने दिल्ली स्थित अपने घर पर 8 सितंबर को सुबह 7:45 बजे आखिरी सांस ली। जेठमलानी की तबियत कई महीनों से ख़राब थी।
राम जेठमलानी के निधन पर प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर शोक जताया-
In the passing away of Shri Ram Jethmalani Ji, India has lost an exceptional lawyer and iconic public figure who made rich contributions both in the Court and Parliament. He was witty, courageous and never shied away from boldly expressing himself on any subject. pic.twitter.com/8fItp9RyTk
— Narendra Modi (@narendramodi) September 8, 2019
मिली जानकारी के मुताबिक राम जेठमलानी का अंतिम संस्कार 8 सितंबर की शाम लोधी रोड स्थित श्मशान घाट पर किया जाएगा।
अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में क़ानून मंत्री रहे राम जेठमलानी बार काउंसिल के चेयमैन भी रहे थे। उन्होंने कई हाई प्रोफ़ाइल आपराधिक मुक़दमों को लड़ा था और इस मामले में उनकी काफ़ी प्रतिष्ठा भी रही है उनका पहला चर्चित केस साल केएम नानावटी बनाम महाराष्ट्र सरकार था। इसके अलावा भारत की पूर्व प्रधान मंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी की हत्या से जुड़ा मुकदमा भी राम जेठमलानी ने लड़ा।
जेठमलानी का पूरा नाम राम बूलचंद जेठमलानी था। उनका जन्म 14 सितंबर, 1923 को हुआ था। वह 18 साल की उम्र में ही वकील बन गए थे। राम जेठमलानी के बारे में कहा जाता था कि वह कोर्ट में बिना माइक के जिरह किया करते थे। वह अपने मुकदमों के अलावा अपने बयानों के कारण भी अक्सर चर्चा में रहते थे।