रक्षाबंधन 2021: सिर्फ भाई ही नहीं बहनें भी दें राखी पर ये खास तोहफे

Raksha Bandhan 2021: इस बार राखी पर भाई के साथ-साथ बहनें भी अपने भाइयों को खास उपहार देकर उसे यादगार बना सकती हैं।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : August 18, 2021 6:01 PM IST

Raksha Bandhan 2021 in Hindi: राखी इस बार 22 अगस्त (रविवार) को हम सभी सेलिब्रेट करेंगे। राखी का त्योहार भाई-बहन के बीच के अनूठे प्यार, तकरार, हंसी जैसे यादगार पलों के जश्न का प्रतीक है। राखी (Rakhi) पर आमतौर पर भाई अपनी बहनों को उपहार देते हैं, लेकिन क्यों न इस राखी परंपरा से हटकर बहनें भी अपने प्यारे भाइयों को कुछ उपहार में देकर उन्हें हैरान कर दें। तो इस बार सिर्फ भाई ही नहीं बहनें भी अपने भाइयों को तोहफे में उनकी पसंदीदा चीजों को गिफ्ट (Gift ideas on Rakhi 2021) कर सकती हैं।

भाई इस रक्षाबंधन अपनी बहन को ऐसा उपहार दें, जो अनोखा होने के साथ कुछ खास भी हो। स्नैपडील राखी पर बेहतरीन गिफ्ट पेश कर रहा है, जो इस रक्षाबंधन को उसके लिए सबसे खास बना देंगे। स्नैपडील ने एक बयान में कहा कि आप अपनी प्यारी बहन के लिए उपहारों की सूची तैयार कर सकते हैं।

रक्षाबंधन पर दें बहन को ये तोहफे

मंडी इयरिंग: यह रक्षाबंधन के लिए बहुत उपयुक्त और पवित्र उपहार है। चांदबाली झुमकी का उपहार आपकी बहन को पसंद आएंगे।

सनग्लास: सनग्लास हमेशा ही सबसे बेहतर उपहार होता है और सभी के परिधानों का महत्वपूर्ण हिस्सा है। फैशन स्टेटमेंट के अलावा सनग्लास धूप से आंखों को बचाने के लिए जरूरी है। यदि अच्छी कंपनी का सनग्लास लेना है, तो इसकी कीमत लगभग 2000 रुपये से शुरू होती है।

स्टाइलिश बैग: सारा सामान एक जगह रखने के लिए कई कंपार्टमेंट वाला स्टाइलिश बैग आपकी बहन का लुक और ज्यादा ट्रेंडी बना देगा। इस रक्षाबंधन अपनी बहन को कोई ट्रेंडी बैग उपहार में दे सकते हैं।

gift ideas on rakhi 1

बहनें अपने भाइयों के लिए चुनें ये खास तोहफे

1 अक्सर कुछ लड़के बचपन से ही प्लेन में घूमने का शौक रखते हैं। उन्हें उड़ते प्लेन को निहारने का भी बहुत शौक होता है। अगर आपके भाई को भी प्लेन में घूमने का शौक है और अब तक कहीं नहीं गया तो उसे एक सरप्राइज गिफ्ट के तौर पर माइक्रोलाइट प्लेन का अनुभव करा सकती हैं।

2 अगर आपके भाई को ब्रांडेड चीजें पसंद हैं, तो आप उसे उसकी पसंद की लग्जरी लेबल की कोई चीज गिफ्ट कर सकती हैं। लड़कों को ब्रांडेड घड़ी, शूज, कपड़े आदि बहुत पसंद आते हैं। इनमें से कुछ खरीद लें या फिर स्मार्टफोन गिफ्ट करें। हां, कुछ भी खरीदने से पहले, इस बात का ध्यान रखें कि आपके भाई को किस चीज की सबसे ज्यादा जरूरत है।

3 यदि आपका भाई आपके पास नहीं है यानी किसी दूसरे शहर में रहकर पढ़ाई या नौकरी कर रहा है, तो उसे ऑनलाइन खूबसूरत राखी भेजने के साथ ही गिफ्ट हैंपर्स भी भेज सकती हैं। यदि आपके भाई को खर्च का बंदोबस्त करने में मुश्किलों का सामना करना पड़ता है, तो इस बार जिम्मेदार बहन बनते हुए भाई को गिफ्ट में सुपरमार्केट्स से खरीदारी का वाउचर दे दीजिए। यकीन मानिए, उसे बहुत खुशी महसूस होगी।

4 खाने-पीने का शौकीन है आपका भाई, तो टेस्टी फूड भी एक बेहतर विकल्प है। आप चाहें तो अपने भाई के पसंदीदा व्यंजन या पेय पदार्थ का वाउचर उसे गिफ्ट कर सकती हैं। आजकल टी वाउचर गिफ्ट करना भी चलन में है। यदि आप उसे अपने हांथों से उसकी पसंदीदा चीज बनाकर खिलाएंगी, तो सच पूछिए वह इस पल को कभी नहीं भूल पाएगा।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source