Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

राखी सावंत डोनेट करना चाहती हैं अपना ब्रेस्ट, जानें इस तरह का ऑर्गन डोनेशन हो सकता है या नहीं?

Rakhi Sawant Organ Donation: राखी सावंत अपने शरीर का एक अंग डोनेट करना चाहती हैं। लेकिन क्या इस अंग को डोनेट किया जा सकता या नहीं, जानते हैं।

राखी सावंत डोनेट करना चाहती हैं अपना ब्रेस्ट, जानें इस तरह का ऑर्गन डोनेशन हो सकता है या नहीं?

Written by Pallavi |Updated : August 30, 2022 2:44 PM IST

बॉलीवुड डांसर राखी सावंत (Rakhi Sawant) अक्सर अपने बयानों के कारण सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में उन्होंने एक ऐसा ही बयान दिया है जिसकी वजह से वे काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। दरअसल, राखी सावंत अंग दान करना चाहती हैं। पर आपको यह जान कर हैरानी हो सकती है कि ये अंग उनका ब्रेस्ट है, जिसे वे डोनेट करना चाहती हैं। राखी सावंत का कहना है कि लोग अपनी सबसे खूबसूरत चीजों को डोनेट करते हैं, जैसे कि ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपनी खूबसूरत आंखों को डोनेट कर दिया है, तो इसी तरह राखी अपनी ब्रेस्ट डोनेट (Rakhi Sawant breast donation) करना चाहती हैं। लेकिन क्या मेडिकल साइंस के अनुसार ये डोनेशन किया जा सकता है? जानते हैं।

ब्रेस्ट डोनेशन हो सकता है या नहीं- breast donation is possible or not?

भले ही राखी सावंत अपना ब्रेस्ट डोनेट करना चाह रही हों, लेकिन मेडिकल साइंस और एक्सपर्ट के अनुसार ये मुश्किल है और नहीं हो सकता। जी हां, इसी बारे में हमने Dr. Uma Vaidyanathan, Senior Consultant Obstetrics & Gynaecology, Fortis Hospital, Shalimar Bagh से भी बात की।

डॉ.उमा वैद्यनाथन कहती हैं कि अब तक ऐसा कहीं भी नहीं हुआ है। कोई भी इंसान अपने स्तनों या ब्रेस्ट डोनेट नहीं कर सकता है। साथ ही डोनेट किए गए ब्रेस्ट का ट्रांसप्लांटेशन (breast transplantation) भी नहीं हो सकता है। सरल भाषा में समझें तो,  एक महिला का ब्रेस्ट निकाल कर दूसरी महिला में नहीं लगाया जा सकता।

Also Read

More News

इसे ऐसे समझना होगा कि जब शुरुआत में ब्रेस्ट टिशू को किसी शरीर में डाला जाता है, तो शरीर उसे लेने से मना कर सकता है। इसके अलावा इससे शरीर में दूसरी बीमारियों के फैलने का खतरा भी बढ़ जाता है। साथ ही, अगर ऐसा किया भी जाता है तो एंटीरिजेक्शन ड्रग्स दिए जाते हैं जिसके अपने कई नुकसान हैं।

ब्रेस्ट टिशू डोनेशन हो सकता है-Breast Tissue Donation is possible

अब ऐसे में राखी सावंत को समझना होगा कि वे अपने ब्रेस्ट डोनेट नहीं कर सकतीं, लेकिन अपने ब्रेस्ट टिशूज को डोनेट कर सकती हैं। दरअसल, ब्रेस्ट कैंसर जैसी बीमारी के बाद कुछ महिलाओं में ब्रेस्ट टिशूज ट्रांसप्लांटेशन (Breast tissue transplantation) की जरूरत पड़ती है जिसमें कि हेल्दी महिलाओं द्वारा डोनेट किए गए हेल्दी ब्रेस्ट टिशूज का इस्तेमाल किया जाता है।

ब्रेस्ट टिशू डोनेट कौन कर सकता है-Who is eligible to donate breast tissue?

-ब्रेस्ट टिशू डोनेटकरने वाली महिला कम से कम उम्र 18 वर्ष की होनी चाहिए।

-समझने की क्षमता और एक सूचित सहमति दस्तावेज पर साइन करने की इच्छा होनी चाहिए।

-ब्रेस्ट ट्रांसप्लांटेशन नहीं होना चाहिए

-शरीर और खास कर कि ब्रेस्ट पूरी तरह से स्वस्थ होना चाहिए।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

तो, राखी सावंत को यह समझना चाहिए कि साइंस के अनुसार वो जो चाहती हैं वो नहीं कर सकतीं। इसके अलावा अगर वो ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही महिलाओं की मदद करना चाहती हैं तो, ऑर्गन डोनेशन सेंटर्स और एक्सपर्ट्स से सही जानकारी लेने के बाद अपना हेल्दी ब्रेस्ट टिशू डोनेट कर सकती हैं।

About the Author

... Read More