
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Kishori Mishra | Updated : May 16, 2024 12:42 PM IST
Rakhi Sawant is Critical : अपने बड़बोले अंदाज की वजह से राखी सावंत अक्सर सुर्खियों में रहती है, लेकिन इस बार उनकी सुर्खियों में होने का कारण उनकी गंभीर हालत बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि राखी सावंत की काफी गंभीर हालत है, जिसकी वजह से वे अस्पताल में भर्ती हैं। खबरों की मानें तो राखी सावंत दिल से जुड़ी बीमारी के चलते भर्ती हुई हैं।
मंगलवार की शाम अस्पताल के बेड पर बेसुध हालत में लेटे हुए उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों को देखकर कई लोग इसे पब्लिसिटी स्टंट बता रहे हैं। वहीं, कुछ लोग उनके ठीक होने की कामना कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोगों के नेगेटिव कमेंट्स को देखते हुए राखी के एक्स हसबैंड रितेश सिंह का बयान सामने आया है। उन्होंने अपने बयान में बताया है कि राखी सावंत की हालत सच में काफी क्रिटिकल है।
राखी सावंत के एक्स हसबैंड रितेश ने मीडिया को जानकारी दी है कि राखी सावंत के पेट में ट्यूमर निकला है, इस ट्यूमर का साइज काफी ज्यादा बड़ा है। उन्होंने बताया कि राखी की किडनी में भी समस्या आई है, जिसकी वजह से उन्हें हार्ट से जुड़ी परेशानी हो रही है। फिलहाल डॉक्टर उनके पेट के ट्यूमर की जांच कर रहे हैं।
राखी सावंत के अस्पताल में भर्ती होने की खबर जब से सामने आई है, तब से कई लोग इस खबर को नौटंकी बता रहे हैं। लोगों का कहना है कि यह खबर झूठी है और वे सुर्खियां बटोरने के लिए ऐसा कर रही हैं। इस तरह के कमेंट्स को देखते हुए रितेश ने मीडिया के सामने अपनी बात रखी और नेगेटिव कमेंट्स करने वालों को करारा जबाव दिया।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.