... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Yogita Yadav | Published : January 17, 2019 1:37 PM IST
Image credits by: अभी कुछ दिन पहले ही उन्हें हॉस्पिटल से छुट्टी भी दी जा चुकी है। पर उनकी बीमारी से यह सबक मिलता है कि सिगरेट की लत बहुत बुरी है, जो आपको तो संकट में डालती ही है, आपके परिवार के लिए भी परेशानी का सबब बन जाती है।
8 जनवरी की पोस्ट में ऋतिक रोशन ने पिता राकेश रोशन की बीमारी की सूचना दी थी, तभी से उनके शुभचिंतक उनके स्वस्थ होने की दुआ कर रहे थे। बता दें कि राकेश रोशन अब पहले से बेहतर हैं और उनकी सर्जरी हो चुकी है। अभी कुछ दिन पहले ही उन्हें हॉस्पिटल से छुट्टी भी दी जा चुकी है। पर उनकी बीमारी से यह सबक मिलता है कि सिगरेट की लत बहुत बुरी है, जो आपको तो संकट में डालती ही है, आपके परिवार के लिए भी परेशानी का सबब बन जाती है।
यह भी पढ़ें - कैंसर का ही एक प्रकार है स्क्वैमस सेल कार्सिनोमा, जानिए इसके लक्षण और प्रकार
यह थी बीमारी
राकेश रोशन गले के स्क्वैमस सेल कार्सिनोमा (एसएससी (SCC)) से जूझ रहे थे। यह एक प्रकार का कैंसर है, जो त्वचा, होंठ, मुंह, घेघा, मूत्राशय, प्रोस्टेट, फेफड़ों, योनि और गर्भाशय ग्रीवा सहित शरीर के कई अलग-अलग अंगों में हो सकता है। यह शल्की इपिथेलियम (इपिथेलियम, जो शल्की सेल को अलग पहचान देता है) का एक घातक ट्यूमर है। अपने आम नाम के बावजूद, विविध लक्षण और पूर्वानुमान वाले अद्वितीय प्रकार के कैंसर है।
यह भी पढ़ें – साधारण जेनेटिक सिंड्रोम वाले बच्चों में भी हो सकती है ब्रेन ट्यूमर की संभावना
अब हैं बेहतर
ऋतिक रोशन ने ही सोशल मीडिया के जरिए यह सूचना दी कि अब वो डिस्चार्ज हो गए हैं। राकेश रोशन ने अब अपनी तबीयत को लेकर अपडेट दिया है। राकेश रोशन का कहना है कि अब वो स्वस्थ हो गए हैं। उन्होंने कहा, 'अब मैं ठीक हूं। मैं कोई बड़ी सावधानियां नहीं बरत रहा हूं। लाइफ फिर से नॉर्मल हो गई है। ये सब करीबियों की दुआओं और फैमिली के सपोर्ट की वजह से हुआ है। जब राकेश रोशन हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुए थे तब ऋतिक ने उनके साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था, 'रुक नहीं सकते...रुकेंगे नहीं। हम दोबारा शुरुआत करेंगे, और दोबारा करेंगे।'
Cant stop. Wont stop.
We begin again. And again. pic.twitter.com/Zs9Kzb7TyD — Hrithik Roshan (@iHrithik) January 11, 2019
सेहत के लिए बुरी है सिगरेट की लत
राकेश रोशन के करीबी बताते हैं कि उनकी सिगरेट की लत ने उनके स्वास्थ्य के लिए खतरा खड़ा कर दिया। राकेश रोशन को स्मोकिंग की आदत थी। उनकी पत्नी पिंकी रोशन अक्सर उनसे सिगरेट छोड़ने को लेकर कई बार बात करती थी। लेकिन वो सबकी नजरें चुरा के चुपके-चुपके सिगरेट पिया करते थे। दिन भर में राकेश रोशन 1.5 पैकेट तक सिगरेट पी जाया करते थे। वो अपने घर के किसी एक कमरे में अकेले बैठ कर सिगरेट पीते थे। जिसने उनके स्वास्थ्य के लिए संकट खड़ा कर दिया।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.