... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Gulshan Kumar | Updated : March 24, 2024 11:22 PM IST
Raghav Chadha
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद और तेज तर्रार युवा नेता राघव चड्ढा (Raghav Chadha) आंखों की एक गंभीर समस्या से परेशान हैं। इस रोग की सर्जरी के लिए राघव को ब्रिटेन जाना है। कुछ मीडिया रिपोर्ट की मानें तो राघव चड्ढा को Retinal Detachment नाम का रोग है, जिसकी रोकथाम के लिए वह विट्रोक्टोमी सर्जरी कराने जा रहे हैं। वहीं हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो Retinal Detachment आंखों की एक ऐसी समस्या है जिसकी रोकथाम के लिए सर्जरी जल्द से जल्द करानी होती है। यदि ऐसा न किया जाए तो आंखों की रोशनी जाने का डर बना रहता है। यही कारण है कि इस समस्या की गंभीरता को देखते हुए राघव को ब्रिटेन के एक नेत्र रोग विशेषज्ञ की देखरेख में आंखों की सर्जरी कराने की सलाह दी गई है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...
Retinal Detachment आंखों से जुड़ा एक ऐसा रोग है जिसमें हमारी आंख के पीछे मौजूद ऊतक अपनी सामान्य स्थिति से काफी अलग हो जाता है। जिसके कारण हमारे रेटिना में खून का संचार काफी कम होने लगता है। ऐसी स्थिति में यदि काफी समय तक यह समस्या बनी रहे तो मरीज अपनी आंख की रोशनी को भी हमेशा-हमेशा के लिए खो सकता है। इस रोग के मरीज को बीमारी की शुरुआत में आंखों के सामने अंधेरा छाने लगता है और आंखों की रोशनी धीरे-धीरे कम होने लगती है।
Retinal Detachment की स्थिति में आंखों के सामने कुछ आकृतियां तैरती नजर आती हैं, जिसे फ्लोटर कहा जाता है। इसकी शुरुआती अवस्था में आपको फ्लोटर ज्यादा दिखाई देते हैं। वहीं इसके कारण धीरे-धीरे हमारी आंखों की नजर भी कमजोर होने लगती है। वहीं इसकी गंभीर अवस्था की बात करें तो इसका रोगी एक समय के बाद अपनी रोशनी को भी खो देता है।
राघव चड्ढा आम आदमी पार्टी के राज्यसभा के सांसद हैं और पार्टी के सबसे प्रमुख चेहरों में से एक हैं। राघव चड्ढा की शादी पिछले साल बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा के साथ हुई थी। चड्ढा की पढ़ाई श्री वेंकटेश्वर कॉलेज से हुई है, जिसके बाद राघव सी.ए. की पढ़ाई की ओर चले गए। अन्ना आंदोलन से पैदा हुई राजनीतिक पार्टी (आम आदमी पार्टी) से जुड़कर राघव चड्ढा ने राजनीति में अपने करियर की शुरुआत की।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.