
... Read More
Written By: Anshumala | Published : August 1, 2020 8:41 PM IST
किडनी रोग से जिंदगी की जंग हार गए राज्यसभा सदस्य अमर सिंह, सिंगापुर में हुआ निधन, किडनी को हेल्दी रखने के टिप्स।
Amar Singh Death: राज्यसभा सदस्य व पूर्व समाजवादी पार्टी नेता अमर सिंह (Amar Singh) का सिंगापुर के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 64 वर्ष के थे। गुर्दारोग (Kidney disease) से पीड़ित अमर सिंह का सिंगापुर में इलाज चल रहा था। आखिरकार शनिवार को जिंदगी की जंग वह हार गए। उनके निधन की खबर मिलते ही उपराष्ट्रपति एम.वेंकैया नायडू से लेकर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान तक शोकमग्न हो गए। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि अमर सिंह (Amar Singh Death in hindi) का सभी राजनीतिक पार्टियों से दोस्ताना संबंध रहा। वह 'हंसमुख और हमेशा ऊर्जावान' रहे।
भाजपा के राज्यसभा सदस्य सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा, "अमर सिंह को सांसद और एक व्यक्ति के तौर पर मैं लंबे अरसे से जानता हूं, उनका आज निधन को गया। हालांकि वह ज्यादा समय समाजवादी पार्टी के साथ रहे, लेकिन उन्होंने पार्टियों की सीमा से परे जाकर अपने दोस्त बनाए। उनके परिवार के प्रति मेरी शोक संवेदना है।"
खबरों के मुताबिक, अमर सिंह की दूसरी किडनी का सफल प्रत्यारोपण हुआ था, लेकिन पेट में हुए संक्रमण (Stomach infections) को वह नहीं झेल सके। इलाज के दौरान भी वह ट्विटर पर सक्रिय थे। उनकी मौत की खबर आने से कुछ घंटे पहले ही स्वतंत्रता सेनानी बाल गंगाधर को याद करते हुए उन्होंने ट्वीट किया था। साथ ही ईद-अल-अदहरा के मौके पर देशवासियों को बधाई भी दी थी।
मार्च में अमर सिंह (veteran leader amar singh died) ने किडनी से संबंधित रोगों की सर्जरी सिंगापुर के एक हॉस्पिटल में करवाई थी। खबरों के अनुसार, अमर सिंह की किडनी वर्ष 2013 में खराब हो गई थी। इस वजह से उन्होंने कई बार राजनीति से ब्रेक भी लिया था। पिछले छह महीने से सिंगापुर में ही अपना इलाज करवा रहे थे।
अमिताभ बच्चन की हालत अब बेहतर, साझा किए हॉस्पिटल के इलाज, एकांत, क्वारंटीन के अनुभव