Raju shrivastav health: एमआरआई रिपोर्ट में दिखी दिमाग की दबी हुई नस, जानें अभी कैसी है कॉमेडियन की तबीयत

Comedian raju srivastav news: कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की एमआरआई की गई जिसमें पाया कि उनके दिमाग में अंदर चोट है, जिस कारण से उनके ब्रेन में पूरी ऑक्सीजन सप्लाई नहीं हो पा रही है। जानें कब तक आ सकता है होश

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : August 15, 2022 10:39 AM IST

कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को 10 अगस्त को दिल का दौरा पड़ने के बाद दिल्ली के एम्स में भर्ती कर दिया गया था, जहां पर उनका अभी तक इलाज चल रहा है। उस समय खबरें आई थी की राजू श्रीवास्तव की हालत में अभी सुधार है और उन्हें 24 घंटे के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी। लेकिन जब उनकी हालत ने समय के अनुसार ठीक से रिस्पॉन्स देना शुरू नहीं किया तो छु्टी को पोस्टपोन करना पड़ा। हालांकि, अभी डॉक्टरों का कहना है कि उनकी हालत में सुधार आ रहा है, लेकिन अभी यह नहीं कहा जा सकता कि उन्हें अस्पताल से छुट्टी कब तक मिल पाएगी। हालांकि, उनकी एमआरआई रिपोर्ट देखकर डॉक्टर ने कई खुलासे किए और बताया कि उनके दिमाग को ऑक्सीजन की सप्लाई पूरी तरह से नहीं मिल रही है।

दिमाग में अंदरूनी चोट

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार डॉक्टरों का कहना है कि राजू श्रीवास्तव की एमआरआई रिपोर्ट में उनके दिमाग में कुछ धब्बे पाए गए। डॉक्टरों के अनुसार ये धब्बे अंदरूनी चोट है या फिर नस दबी हुई हो सकती है, जिस कारण से उनके ब्रेन तक पूरी तरह से ऑक्सीजन नहीं पहुंच पा रही है। इस कारण से उनकी तबीयत में सुधार होने में अधिक समय लग रहा है।

होश आने में लग सकता है समय

कुछ खबरों में ऐसा कहा जा रहा है कि उन्हें होश आने में अभी भी लगभग 2 हफ्ते का समय लग सकता है। दरअसल, उनके सिर में इंजरी दिल का दौरा पड़ने के कारण नहीं बल्कि जिम में बेहोश होकर गिरने और करीब 25 मिनट तक ब्रेन में ऑक्सीजन सप्लाई रुक जाने के कारण हुई है। दिल का दौरा पड़ने के बाद उनकी ब्लड सप्लाई रुक गई थी, जिस कारण से ब्रेन को ऑक्सीजन मिलना बद हो गई थी।

शरीर के कुछ हिस्सों में हलचल

डॉक्टरों ने यह भी बताया कि पिछले दो दिनों से उनके हाथ, पैर, उंगली और आंखों की पुतली में हलचल दिखाई दे रही है, जो सुधार का संकेत हो सकते हैं। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री हर्ष वर्धन व्यक्तिगत और बीजेपी सांसद डॉक्टर हर्ष वर्धन भी खुद कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव के स्वास्थ्यकी अपडेट लगातार ले रहे हैं। राजू श्रीवास्तव के भतीजे ने भी बताया कि उनकी हालत अभी स्थिर बनी हुई है और धीरे-धीरे सुधार होता जा रहा है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source