Raju Srivastava Health update: राजू श्रीवास्तव को अभी तक नहीं आया होश, हालत नाजुक होने के कारण आईसीयू में भर्ती

जानें-माने कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की हालत लगातार खराब होती जा रही है, उन्हें अभी तक होश नहीं आया है। डॉक्टर ने कहा जब तक उन्हें पूरी तरह से होश नहीं आ जाता उनको वेंटिलेटर पर ही रखा जाएगा।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : August 12, 2022 9:47 AM IST

जानें माने कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को 10 अगस्त के दिन एक होटल में जिम करते वक्त हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कर दिया गया था। उस समय कहा जा रहा था कि एम्स में भर्ती होने के बाद उनकी हालत में सुधार आया है और डॉक्टर एक दिन उसे अस्पताल में भर्ती करके वापस घर भेज देंगे। लेकिन अब मीडिया में उनकी हेल्थ पर नई अपडेट आ रही है, जो कॉमेडियन राजू के फैन्स को दुखी कर सकती है। दरअसल, राजू के छोटे भाई दीपू श्रीवास्तव ने बताया कि उनकी वैसे तो स्थिर है लेकिन उन्हें अभी होश नहीं आया है और दवाएं उन पर ठीक से काम नहीं कर पा रही हैं। उनके शरीर में किसी तरह की हलचल न होने के कारण डॉक्टर्स व उनके चाहने वालों की चिंता लगातार बढ़ रही है।

अभी तक नहीं आया होश

दीपू श्रीवास्तव ने मीडिया को बताया कि अभी तक उनके बड़े भाई राजू श्रीवास्तव को होश नहीं आया है। दीपू के अनुसार डॉक्टरों का कहना है कि अभी राजू जी की हालत क्रिटिकल है और इसलिए उसे आईसीयू में रखा गया है। किसी दवा या अन्य ट्रीटमेंट से उनका ब्रेन रिस्पॉन्ड नहीं कर रहा है। जब तक उन्हें पूरी तरह से होश नहीं आ जाता तब तक उनको वेंटिलेटर पर रखा जा सकता है।

दो बार की जा चुकी एंजिओप्लास्टी

एबीपी न्यूज की वेबसाइट से मिली जानकारी के अनुसार डॉक्टर राजू श्रीवास्तव की पहले भी दो बार एंजिओप्लास्टी हो चुकी है पहले बार 10 साल पहले मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में और दूसरी 7 साल पहले मुंबई के लीलावती अस्पताल में। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि उन्हें दिल संबंधी किसी प्रकार की समस्या होने उनके लिए काफी क्रिटिकल हो सकती है।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया ट्वीट

उत्तर प्रदेश के सीएम श्री योगी आदित्यनाथ ने राजू श्रीवास्तव को हार्ट अटैक के बाद जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हुए ट्वीट किया। इसके अलावा उनके फैन्स भी सोशल मीडिया पर उनके जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source