Raju Srivastava Health Update: 15 दिन बाद आया राजू श्रीवास्तव को होश, जानें कैसी है अब कॉमेडियन की हालत

Raju srivastava latest news: कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को 15 दिन बाद होश आया है। उनके करीबियों के अनुसार उनकी हालत पहले से ठीक है और वे धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : August 25, 2022 1:07 PM IST

कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव के फैन्स के लिए एक अच्छी खबर है। राजू श्रीवास्तव को 15 दिन बाद होश आ गया है और वे अभी भी श्रीवास्तव दिल्ली एम्स में ही हैं। राजू के मैनेजर ने बताया कि अब अब उन्हें होश आ गया है और डॉक्टर उनकी हेल्थ पर नजर बनाए हैं। उनके मैनेजर ने आगे यह भी बताया कि अभी होश में आने के बाद उनकी हालत स्थिर लग रही है, लेकिन अभी भी उन्हें वेंटिलेटर पर ही रखा गया है। बताते दें कि कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को 10 अगस्त को जिम में एक्सरसाइज करते समय हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद आनन-फानन में उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती करना पड़ा था। उसी दिन से श्रीवास्तव की हालत क्रिटिकल चल रही थी और उन्हें होश नहीं आया था। लेकिन अब 15 दिन बाद उन्हें होश आया है, जिसके बाद उनके घर वाले व फैन्स में खुशी की लहर दौड़ रही है।

अभी रखा जाएगा वेंटिलेटर पर

खबरों की मानें तो अभी राजू को कुछ समय तक वेंटिलेटर पर ही रखा जाएगा और उनकी हालत पर नजर रखी जाएगी। राजू श्रीवास्तव के पर्सनल सेक्रेटरी गर्वित नारंग ने बताया कि अभी उनकी हालत में सुधार हो रहा है। खिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती के डॉक्टर लगातार उनके शारीरिक बदलावों पर नजर बनाए हुए हैं।

पॉजिटिव साइन दे रहे हैं राजू

राजू श्रीवास्तव के खास दोस्त कॉमेडियन सुनील पाल ने कहा था कि “जहां तक मुझे पता है, वह पॉजिटिव साइन दे रहे हैं। वह ठीक हो रहे हैं. बाकी सब प्रार्थनाओं पर निर्भर करता है। हमें सकारात्मक सोचना होगा, उनका शरीर अलग-अलग तरीकों से प्रतिक्रिया दे रहा है। भगवान की कृपा से, अभी, वह स्थिर हैं। चलो सर्वश्रेष्ठ के लिए आशा करते हैं।”

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source