
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Kishori Mishra | Updated : July 12, 2024 11:28 AM IST
Rajnath-Singh
Rajnath Singh Admit in AIIMS : भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अचानक तबियत बिगड़ गई, जिसकी वजह से उन्हें गुरुवार को दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया है। खबरों में बताया जा रहा है कि पीठ दर्द की वजह से उन्हें बीते गुरुवार को भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया। इस बात का पुष्टि अस्पताल के अधिकारियों द्वारा की गई है। एम्स की मीडिया प्रकोष्ठ की प्रभारी डॉ. रीमा दादा जानकारी दी है कि फिलहाल राजनाथ सिंह की हालत स्थित है, उन्हें डॉक्टर्स की निगरानी में रखकर जांचें हो रही हैं।
बता दें कि भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को पीठ में दर्द की शिकायत थी, जिसकी वजह से उन्हें गुरुवार एम्स के ओल्ड प्राइवेट वार्ड में भर्ती किया गया है। मालूम हो कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 10 जुलाई 2024 को अपना 73वां जन्मदिन सेलेब्रेट किया है। इस दौरान देशभर के कई नेताओं द्वारा उन्हें बधाई दी गई।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स राजनाथ सिंह को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने पोस्ट करके लिखा कि वे मंत्रिमंडल के एक बेहद ही मूल्यवान सहयोगी हैं। उन्होंने पोस्ट करके कहा कि राजनाथ सिंह एक ऐसे नेता, जो अपनी बुद्धिमत्ता के लिए व्यापक सम्मान पाते हैं। वे कड़ी मेहनत और सेवा के प्रति प्रतिबद्धता के आधार पर लोगों के सामने आगे बढ़ रहे हैं।