राजस्थान में डेल्टा पॉजिटिव का पहला मामला आया सामने, कोरोना से ठीक होने और वैक्सीन लगवाने के बाद महिला हुई डेल्टा प्लस पॉजिटिव

देश के कई राज्यों में डेल्टा प्लस वेरिएंट के मामले सामने आने लगे हैं। राजस्थान में डेल्टा पॉजिटिव (Rajasthan Delta Plus News) का पहला मामला सामने आया है। वहीं, गुजरात में दो मरीजों के संक्रमित होने के साथ ही महाराष्ट्र में डेल्टा प्लस वेरिएंट से मौत होने का पहला मामला सामने आया है।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : June 26, 2021 6:50 PM IST

Rajasthan Delta Plus Case in Hindi: राजस्थान में डेल्टा पॉजिटिव (Rajasthan Delta Plus News) का पहला मामला सामने आया है। 65 वर्षीय महिला में यह खतरनाक वेरिएंट पाया गया है। महिला मई में ही कोविड -19 (Covid-19) से संक्रमित होने के बाद ठीक हो गई थी। उसने कोरोना टीके की दोनों खुराक भी ली थी। कब और कैसे वह इस डेल्टा प्लस वेरिएंट के साथ पॉजिटिव पाई गई, इस बारे में कहना मुश्किल है। हालांकि, सरकारी अधिकारियों ने पुष्टि की है कि महिला स्वस्थ है। इसके साथ ही राजस्थान नए वायरस स्ट्रेन को दर्ज करने वाला देश का 9वां राज्य बन गया।

बीकानेर के पीबीएम अस्पताल के अधीक्षक परमेंद्र सिरोही का कहना है कि मरीज का सैंपल 31 मई को एनआईवी भेजा गया था और 25 दिनों के बाद राज्य सरकार को रिपोर्ट मिली थी, जिसे आगे की कार्रवाई के लिए बीकानेर जिला कलेक्टर को भेजा गया था।"

बीकानेर के सीएमएचओ ओपी चाहर ने कहा, "महिला के आवास और उसके आसपास ट्रेसिंग के लिए विशेष निर्देश जारी किए गए हैं। पिछले एक महीने में क्षेत्र में पॉजिटिव परीक्षण करने वाले सभी लोगों का फिर से परीक्षण किया जाएगा।"

चाहर ने कहा यह महिला पहले ही कोविड संक्रमण (Rajasthan Delta Plus Case in Hindi) से उबर चुकी है। राजस्थान सरकार इस मामले को गंभीरता से ले रही है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि सेवाओं में कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी और नए दिशानिर्देश यह सुनिश्चित करेंगे कि डेल्टा प्लस संस्करण पूरे राज्य में न फैले।

देश के कई राज्यों में मिले डेल्टा प्लस वेरिएंट के मामले

डेल्टा प्लस संस्करण का महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, पंजाब, जम्मू और कश्मीर, कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल में भी पता लगाया गया है। सबसे ज्यादा 21 मामले महाराष्ट्र में सामने आए हैं। गुजरात में दो ऐसे मरीजों का पता चला है, जो कोरोना वायरस के डेल्टा प्लस वेरिएंट से पीड़ित हैं।महाराष्ट्र में भी कोविड-19 के डेल्टा प्लस वेरिएंट से मौत होने का पहला मामला सामने आया है। रत्नागिरी में एक 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला की संक्रमण के कारण मौत हो गई है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.