
Also Read
मास्क पहनना अनिवार्य करेगा राजस्थान, जल्द लाएगा विधेयक।
Coronavirus and Face Mask: कोरोना से बचाव (Corona prevention) के लिए सबसे पहली और अनिवार्य शर्त है मास्क पहनना। आप भीड़-भाड़ वाली जगह पर हों या फिर सर्दी-जुकाम से परेशान, मास्क पहनना ना भूलें। आज भी देश में बहुत कम लोग ही मास्क पहनने की बात को गंभीरता से ले रहे हैं। कई राज्यों में लोग बिना मास्क लगाए ही अपने घरों से बाहर निकल कर घूमने लगे हैं। मास्क को अनिवार्य बनाने के लिए ही राजस्थान सरकार एक ऐसा कानून लाने की योजना बना रही है, जिसके तहत राज्य में मास्क (Coronavirus and Face Mask) पहनना अनिवार्य हो जाएगा।
इसके साथ ही ऐसा कानून लाने वाला यह पहला राज्य बन जाएगा। सोमवार की शाम को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक वीडियो प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा, "राज्य सरकार कोविड-19 संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए मास्क पहनना अनिवार्य करने की योजना बना रही है। इसके लिए आगामी विधानसभा सत्र में एक विधेयक पेश किया जाएगा। जब तक वैक्सीन नहीं मिल जाता तब तक हाथ धोना, मास्क पहनना और सामाजिक दूरी बनाए रखना ही कोरोनावायरस (Rajasthan corona cases) से बचने का एकमात्र तरीका है।"
गहलोत ने 2 अक्टूबर को राज्य में शुरू किए गए 'नो मास्क-नो एंट्री' अभियान की सफलता के बारे में जिला कलेक्टर्स, कॉलेज प्राचार्यों, निगम और परिषद के अधिकारियों, जिला खेल अधिकारियों, एनएसएस, स्काउट कैडेट्स समेत अन्य लोगों से चर्चा की। उन्होंने एनसीसी और एनएसएस कैडेट्स से कोरोना को हराने के लिए अभियान से जुड़ने और हर घर तक संदेश फैलाने में मदद करने का आह्वान किया।
इसके साथ ही गहलोत ने बिना पटाखे के दिवाली उत्सव मनाने के लिए कहा। उन्होंने कहा, "पटाखों से प्रदूषण बढ़ता है, जो कोविड-19 रोगियों के जीवन के लिए खतरा हो सकता है। इस बार हमें पटाखों के बिना दिवाली मनानी चाहिए और दूसरों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करना चाहिए।"
1 कोरोना से बचाव में लिए मास्क क्यों और कैसे पहनना चाहिए, इसके बारे में अभी भी बहुत लोगों को जानकारी नहीं है। जिन लोगों को खांसी, सर्दी, बुखार है, उन्हें जरूर पहनना चाहिए मास्क।
2 जब भी घर से बाहर निकलें तो मास्क पहनें, खासकर किसी भीड़-भाड़ वाली जगह पर जा रहे हैं, तो अच्छी क्वालिटी का मास्क पहनें। बाहर मास्क को बार-बार छूने से बचें। जब भी छुएं, तो हाथों को सैनिटाइज करें।
3 जो लोग घर में रह रहे कोरोना के मरीजों की देखभाल कर रहे हैं, वे भी मास्क लगाएं। मास्क पहनते समय हाथों को साफ कर लें।
4 मास्क इस तरह पहनें कि मुंह और नाक सही तरह से कवर हो जाए। गैप होगा तो वायरस के सांस के जरिए अंदर जाने का खतरा बढ़ जाएगा। मास्क पहन लें तो छूएं नहीं।
5 एक ही मास्क को बार-बार यूज करने से बचें। इस्तेमाल किए हुए मास्क को डस्टबीन में फेंक दें। स्वस्थ लोगों को घर में मास्क पहनने की जरूरत नहीं। मास्क को गले में लटका कर ना रखें। गीले मास्क को बदल दें। मास्क को बाहर की तरफ से हाथ ना लगाएं। मास्क को पीछे की तरफ से उतारें।
पेरिस के कई हिस्सों में मास्क लगाना हुआ अनिवार्य, जानिए कब होता है मास्क पहनने का फायदा