• हिंदी

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कोरोना पॉजिटिव, उनकी पत्नी को भी हुआ संक्रमण, आइसोलेशन में रहकर करेंगे काम

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कोरोना पॉजिटिव, उनकी पत्नी को भी हुआ संक्रमण, आइसोलेशन में रहकर करेंगे काम

अशोक गहलोत ने लिखा कि, मेरी कोविड टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। हालांकि, मुझमें किसी तरह के लक्षण नहीं दिखायी दे रहे हैं। लेकिव, कोविड प्रोटोकॉल के तहत मैं आइसोलेशन में रहकर ही कार्य जारी रखूंगा। (Rajasthan CM Ashok Gehlot covid positive)

Written by Sadhna Tiwari |Updated : April 29, 2021 1:31 PM IST

Rajasthan CM Ashok Gehlot: कोरोना वायरस संक्रमण से संक्रमित होने वाली हस्तियों में राजस्‍थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उनकी पत्नी सुनीता गहलोत का भी नाम शामिल हो गया है। अशोक गहलोत को कोविड पॉजिटिव पाया गया है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने एक ट्वीट कर इस बारे में जानकारी दी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने लिखा कि कोविड प्रोटोकॉल के मुताबिक वे होम आइसोलेशन में हैं और उनका इलाज हो रहा है। गहलोत ने लिखा कि एहतियातन वे होम क्वारंटाइन में जा रहे हैं। (Rajasthan CM Ashok Gehlot Covid positive in Hindi.)

अशोक गहलोत और उनकी पत्नी कोरोना पॉजिटिव

वहीं, अशोक गहलोत की पत्नी सुनीता गहलोत (Sunita Gehlot) भी कोविड पॉजिटिव पायी गयी हैं। बुधवार को अशोक गहलोत के  पत्नी सुनीता गहलोत की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी थी। जिसके बाद मुख्यमंत्री गहलोत ने ट्वीट किया था और लोगों को इस बाबत सूचित किया था। हालांकि सुनीता गहलोत में कोरोना संक्रमण के लक्षण नहीं दिखायी दे रहे हैं यानि वे एसिम्टोमैटिक (Asymptomatic) कोविड मरीज़ हैं। रिपोर्ट आने के बाद सुनीता गहलोत होम आइसोलेशन (Home Isolation) में रह रही हैं। (Rajasthan CM Ashok Gehlot)

Also Read

More News

शोध में खुलासा, कोरोना वैक्सीन की एक खुराक से संक्रमण के फैलने का खतरा कुछ हद तक होता है कम

महाराष्ट्र में 18-45 आयु वर्ग के वैक्सीनेशन के लिए 12 करोड़ वैक्सीन की आवश्यकता , राज्य ने की बिना शर्त अतिरिक्त टीके की मांग