ब्रेन स्ट्रोक होने के बाद मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती हुए बॉलीवुड अभिनेता राहुल रॉय को अब डिस्चार्ज कर दिया गया है। अभिनेता की अस्पताल से छुट्टी होने की खबर की पुष्टि फिल्म निर्माता नितिन कुमार गुप्ता ने की। रॉय कारगिल में गुप्ता की फिल्म 'एलएसी : लाइव द बैटल' की शूटिंग कर रहे थे उसी दौरान 26 नवंबर को उन्हें ब्रेन स्ट्रोक हुआ था। गुप्ता ने मुंबई मिरर को बताया डॉक्टर सोमवार को उसे डिस्चार्ज करने वाले थे लेकिन कागजी कार्रवाई में समय लग गया। लिहाजा उनकी बहन उन्हें अगले दिन घर ले गईं। निर्देशक ने आगे बताया