
प्रिया मिश्रा
प्रिया को पिछले 4 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर लिखने का अनुभव है। इन्हें हेल्थ और ... Read More
Written By: priya mishra | Updated : May 28, 2024 2:23 PM IST
साउथ फिल्म इंडस्ट्रीज के सुपरस्टार और पुष्पा फेम भंवर सिंह यानी 'फहाद फाजिल' ने अपनी सेहत को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है। दरअसल फहाद अपनी आने वाली फिल्म पुष्पा-2 में भी विलेन की भूमिका में नजर आने वाले हैं। वहीं फहाद की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'आवेशम' में एक विलेन का रोल प्ले किया था। इस फिल्म की सफलता के जश्न में आयोजित किए गए एक फंक्शन के दौरान एक्टर ने अपनी सेहत को लेकर चौकाने वाला खुलासा किया जिसमें उसने बताया कि वह ADHD यानी अटेंशन डेफिसिट हाइपरएक्टिविटी डिसऑर्डर से जूझ रहे हैं।
अपनी फिल्म 'आवेशम' की सफलता के बाद आयोजित किए जा रहे समारोह में फहाद पहुंचे थे। यह समारोह कोठामंगलम के एक स्कूल में आयोजित किया गया था। जहां दिव्यांग बच्चों को रखा जाता है, और उनकी पढ़ाई लिखाई कराई जाती है। उन्होंने बताया कि उन्हें 41 साल की उम्र में पता लगा है कि वह अटेंशन डेफिसिट हाइपरएक्टिविटी डिसऑर्डर (ADHD) से पीड़ित हैं। जिसमें डॉक्टर्स में बताया कि यह एक ऐसा रोग है जिसका पता यदि बचपन में चल जाए तो इसका इलाज किया जा सकता है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अटेंशन डेफिसिट हाइपरएक्टिविटी डिसऑर्डर (ADHD) एक न्यूरो डेवलपमेंट रोग है, जो आमतौर पर बच्चों में देखने को मिलता है। जो आयु बढ़ने के साथ-साथ खुद ठीक होता जाता है। हालांकि कुछ मामलों में यह रोग बड़े होने पर भी देखने को मिलता है। इस रोग से पीड़ित व्यक्ति का किसी भी काम को करने में ध्यान केन्द्रित नहीं हो पाता है और मन हमेशा बेचैन रहता है। ADHD के इलाज के लिए आमतौर पर बिहेवियर थेरेपी का इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा डॉक्टर्स कुछ दवाओं का सहारा लेने की भी सलाह देते हैं।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.