Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

डेंगू, चिकनगुनिया से प्लेटलेट्स हो रहे हैं कम, खाएं ये हरी सब्जी मिलेगी तुरंत राहत

प्लेटलेट्स कम होने से बचाने के लिए केवल दवा में निर्भर रहना खतरनाक है।

डेंगू, चिकनगुनिया से प्लेटलेट्स हो रहे हैं कम, खाएं ये हरी सब्जी मिलेगी तुरंत राहत
प्लेटलेट्स बढ़ाने के नेचुरल उपाय।

Written by akhilesh dwivedi |Published : October 8, 2018 6:29 PM IST

पिछले कुछ सालों में एक चलन सा आ गया है मौसम बदलते ही डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया की बीमारी तेजी से फैलने लगती है। मच्छर से होने वाली लगभग सभी बीमारियों में प्लेटलेट्स कम होना भी आम बात हो गयी है। प्लेटलेट्स कम होने से बचाने के लिए केवल दवा में निर्भर रहना खतरनाक है। ऐसे में हम एक ऐसी सब्जी का उपयोग कर सकते हैं जो प्लेटलेट्स कम होने से रोकती है। यह सब्जी कम हो रहे प्लेटलेट्स को बढ़ाने का भी काम करती है।

जी हम बात कर रहे हैं हरे कद्दू की सब्जी की। यह वायरल बुखार में भी बहुत लाभदायक होती है। कद्दू की सब्जी का सेवन करने से प्लेटलेट्स बहुत तेजी से बढ़ते हैं। तो आइए जानते हैं और कौन से खाद्य पदार्थ प्लेटलेट्स बढ़ाते हैं।

ये भी पढ़ेंः डेंगू और चिकनगुनिया में कैसे करें अंतर, जानें पहचान के लक्षण।

Also Read

More News

प्लेटलेट्स बढ़ाने के अन्य उपाय 

  • हरे कद्दू के रस के अलावा चुकंदर का रस भी प्लेटलेट्स बढ़ाता है।
  • प्लेटलेट्स बढ़ाने के लिए गिलोय का रस उबालकर पीएं।
  • मलेशिया प्रौघोगिकी विश्वविघालय के एक शोध के अनुसार पपीते के साथ उसके पत्तों और डंठल को उबालकर उसका पानी मरीज को पिलाने से भी प्लेटलेट्स बढ़ जाते हैं।

बुखार आने पर क्या रखें सावधानी 

  • बुखार आने पर माथे और हथेलियों में ठंडे पानी की पट्टियां रखें।
  • जल्द से जल्द डॉक्टर से सम्पर्क करें।
  • जरूरी जांच और इलाज समय पर कराएं।
Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

ये भी पढ़ेंः मच्छर से डेंगू, मलेरिया ही नहीं हाथीपांव रोग भी फैलता है, जानें क्या कहतें है एक्सपर्ट।

About the Author

... Read More