ट्विटर केवल ट्रोल या बदतमीज़ी करने की जगह बनकर रह गया है।: रवीना टंडन

रवीना ने कहा, लोकप्रिय शख्स आलोचना से नहीं डरता ।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : April 11, 2018 1:09 PM IST

अभिनेत्री रवीना टंडन का कहना है कि कोई भी जाना माना व्यक्ति आलोचना झेलने के लिए हमेशा तैयार रहता है, लेकिन अगर उसने जवाब दिया तो सभी के सब्र का बांध टूट जाएगा और वह सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का विषय बन जाएगा। यही वजह है कि वह चुप रहता है। उसके चुप रहने को कमजोरी न समझें।

रवीना ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा, "अगर आप जाने माने व्यक्ति हैं तो आलोचना सुनने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। लेकिन ईश्वर न करे अगर आपने सवाल/आलोचना और किसी चीज का जवाब दिया तो सभी के सब्र का बांध टूट जाएगा। इसलिए आप चुप रहते हैं और तब वे कहेंगे कि इन हस्तियों के पास तो आवाज ही नहीं है। दुखी मन से कहना पड़ रहा है कि ट्विटर केवल ट्रोल यानी अभद्रता करने की जगह बनकर रह गया है।"

रवीना सहित कई बॉलीवुड हस्तियां अपनी हाजिरजवाबी और मुखर टिप्पणियों को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल का शिकार हो चुकी हैं।

स्रोत:IANS Hindi.

चित्रस्रोत :File Photo.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source