विशेष स्थितियों में कोविड-19 के मरीज़ों को सोरायसीस इंजेक्शन देने की अनुमति

भारत में कोविड-19 के लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए, एक और दवा की मदद लेने की योजना बनायी गयी है। यह दवा है त्वचा रोग सोरायसीस का इंजेक्शन। भारत की दवा नियामक संस्था (DCGI) ने सोरायसिस के इलाज के लिए इस्तेमाल की जाने वाली वैक्सीन इटोलीजुमैब को कोविड-19 मरीज़ों को देने की अनुमति दे दी है। यह वैक्सीन पहले से बाज़ार में मौजूद है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : July 13, 2020 3:31 PM IST

Psoriasis injection ‘Itolizumab’ : भारत में कोविड-19 के लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए, एक और दवा की मदद लेने की योजना बनायी गयी है। यह दवा है त्वचा रोग सोरायसीस का इंजेक्शन। भारत की दवा नियामक संस्था (DCGI) ने सोरायसिस के इलाज के लिए इस्तेमाल की जाने वाली वैक्सीन इटोलीजुमैब  (‘Itolizumab’) को कोविड-19 मरीज़ों को देने की अनुमति दे दी है। यह वैक्सीन पहले से बाज़ार में मौजूद है।

सोरायसीस की दवा को मिली कोविड-19 इलाज के लिए अनुमति

भारत के ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया डॉ. वीजी सोमानी ने इस दवा के इस्तेमाल की अनुमति दी है। उन्होंने स्कीन से जुड़ी बीमारी के लिए मोनोक्लोनल एंटीबॉडी इंजेक्शन इटोलीजुमैब को कोविड-19 के इलाज के लिए इस्तेमाल करने की अनुमति दे दी है। सोमानी ने बताया कि यह दवाई कोविड-19 के ऐसे मरीज़ों को दी जाएगी  जिन्हें, सांस लेने में बहुत अधिक परेशानियां हो रही हैं। ऐसे मरीज़ों को इस दवा से राहत मिल सकती है, और इससे, उनके इम्यून सिस्टम को डैमेज़ भी बचाया जा सकता है। (Psoriasis injection ‘Itolizumab’ )

किए जा चुके हैं कई ट्रायल

कोविड-19 इंफेक्शन के इलाज के लिए सोरायसीय की दवाई के इस्तेमाल को मंज़ूरी देने से पहले इसके कई ट्रायल किए जा चुके हैं। अनुमति देने वाले एक्सपर्ट्स में एम्स के पल्मोनोलॉजिस्ट, फार्माकोलॉजिस्ट और मेडिसिन एक्सपर्ट्स भी शामिल हैं। गौरतलब है कि, यह दवाई सोरायसिस के उपचार के लिए अप्रूव्ड दवाइयों में शामिल है।

बरसात में इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए करें ये 2 योगासन, बीमारियां रहेंगी दूर

गैस की वजह से रात में होती है सोने में परेशानी? जानें इसके कारण और राहत के उपाय

डायबिटीज़ के मरीज़ करें इन 5 फलों से परहेज, ब्लड शुगर लेवल रहेगा नियंत्रित

दिल्ली में कोविड-19 मरीज़ों को दिए जा रहे हैं ये 2 पारम्परिक इम्यूनिटी बूस्टिंग ड्रिंक्स, जानें इन्हें बनाने का तरीका

इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए त्रिपुरा सरकार बांट रही विटामिन-सी वाले फलों का जूस, जानें विटामिन-सी के अन्य हेल्दी फायदे