... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Published : February 22, 2019 11:03 AM IST
एक ऐसा प्रोटोटाइप डेवेलप किया जा रहा है, जिससे सोते समय आपका साथी अपनी जगह पर ही सोएगा। © Shutterstock
आप गहरी नींद में सो रहे हों और साइड में सो रहा आपका पार्टनर सोते हुए हाथ पैर चलाए, तो नींद टूट जाती है। ऐसी स्थिति में कितना गुस्सा आता है, ये तो उन लोगों से ही पूछें जो लोग इसे झेल चुके हैं, लेकिन अब परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि फोर्ड ने एक ऐसा अनोखा बेड बनाया है जो ऐसे लोगों को सुधार देगा।
फोर्ड कंपनी ने एक ऐसा प्रोटोटाइप डेवलप किया है, जिससे सोते समय आपका साथी अपनी जगह पर ही सोएगा। ये टेक्नोलॉजी असल में ड्राइवरों के लिए बनाई गई है। इस टेक्नोलॉजी की मदद से गाड़ी चलाते समय चालक अपनी लाइन में ही रहता है, लेकिन अब फोर्ड ने इस टेक्नोलॉजी से प्रेरित होकर ये अनोखा बेड बनाया है। इस बेड में ऐसे प्रेशर सेंसर लगे हुए हैं जो तभी ट्रिगर होते हैं जब आपका साथी सोते समय आपकी तरफ मुड़ने की कोशिश करता है। फिर बेड में लगी स्पेशल बेल्ट के माध्यम से उसको उसकी जगह वापस पहुंचा दिया जाता है।
जानें, दिन में सोना सेहत के लिए सही है या नहीं?
'हाउ टू स्लीप वेल' के लेखक डॉ. नील स्टेनली के मुताबिक, जब आप अपने साथी के साथ सो रहे होते हैं, तब आपको अपने बेड पर बहुत कम जगह मिलती है। इसी के चलते आपको एक-दूसरे के हाथ-पैर लगते रहते हैं और नींद टूटती है। उन्होंने यहां तक कह दिया है कि इससे आपके रिलेशनशिप पर भी असर पड़ता है।
अफसोस कि इस बेड का इस्तेमाल करने के लिए आपको अभी इंतजार करना पड़ेगा। यूरोप में बैठे फोर्ड के कर्मचारी एंथनी इरेसन ने कहा 'इस प्रोटोटाइप के जरिए हम ड्राइवरों को यह बता पाए कि कैसे गाड़ी चलाते समय अपनी लेन में चला जाता है'। अभी ये अनोखा बेड आपकी सेवा में हाजिर नहीं होगा, आपको करना पड़ेगा थोड़ा इंतजार।