प्रोटीन आधारित कोरोना वैक्सीन Novavax को कनाडा में मिली मंजूरी, गम्भीर संक्रमण में 100 फीसदी प्रभावी होने का दावा

एक समाचार विज्ञप्ति में कहा कि यह टीका लक्षण वाले कोरोना को रोकने में 90 प्रतिशत और गंभीर बीमारी को रोकने में 100 प्रतिशत प्रभावी है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : February 18, 2022 5:56 PM IST

Novavax Covid vaccine gets approvals in Canada:  कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव हेतु कनाडा ने गुरुवार को नोवावैक्स वैक्सीन को मंजूरी दी। इस अनुमति के अनुसार, अब कनाडा में 18 साल और उससे ज्यादा उम्र के लोगों के लिए नोवावैक्स (Novavax) कोरोना वैक्सीन का टीका दिया जा सकेगा। बता दें कि कनाडा में वयस्कों के लिए उपलब्ध होने वाली यह पांचवी कोरोना वैक्सीन (Covid vaccines in Canada) होगी। इससे पहले यहां एस्ट्राजेनेका (AstraZeneca), मॉडर्ना (Moderna), फाइजर (Pfizer) और जॉनसन एंड जॉनसन (Johnson & Johnsons) की कोरोना वैक्सीन्स को मंजूरी दी जा चुकी है और अब नोवावैक्स देश में अधिकृत पांचवां कोरोना वैक्सीन बन गया है। (Novavax Covid vaccine gets approvals in Canada In Hindi)

कोरोना संक्रमण से कितनी सुरक्षा देता है नोवावैक्स?

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, हेल्थ कनाडा (Health Canada) ने एक समाचार विज्ञप्ति में कहा कि यह टीका लक्षण वाले कोरोना को रोकने में नोवावैक्स 90 प्रतिशत और गंभीर बीमारी को रोकने में 100 प्रतिशत प्रभावी है। (Novavax vaccine's efficiency against covid infection)

समाचार एजेंसी आईएएनएस की रिपोर्ट के अनुसार, एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि, नोवावैक्स यह एक प्रोटीन-आधारित कोरोना का टीका (protein based covid vaccine) है। इस वैक्सीन की दो खुराकें दी जाएंगी और दोनों खुराकों के बीच कम से कम 21 दिनों का अंतराल रखा जाएगा। टीका लगवाने वाले व्यक्ति को वैक्सीनेशनके समय  5 एमसीजी प्रति खुराक की दो-खुराकें दी जाएंगी। (novavax covid vaccine dose)

बता दें कि पिछले साल, कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो (Justin Trudeau,Prime Minister of Canada)  ने घोषणा की थी कि सरकार ने स्वदेश में इन वैक्सीन के उपयोग के लिए उत्पादन हेतु एक विशेष कदम उठाया है जिसके तरह  कनाडा में नोवावैक्स को उपयोग के लिए मंजूरी मिलने के बाद कनाडा के मॉन्ट्रियल शहर में नोवावैक्स के साथ अपनी वैक्सीन का उत्पादन करने के लिए एक समझौता किया है।

(आईएएनएस)