• हिंदी

प्रियंका चोपड़ा ने की डेमी लोवेटो के जल्द ठीक होने की कामना

प्रियंका चोपड़ा ने की डेमी लोवेटो के जल्द ठीक होने की कामना

ड्रग ओवरडोज के बाद अस्पताल में भर्ती हैं डेमी लोवेटो।

Written by Yogita Yadav |Updated : July 25, 2018 1:58 PM IST

प्रियंका चोपड़ा ने गायिका डेमी लोवेटो के जल्द ठीक होने की कामना की है। डेमी को ड्रग ओवरडोज के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रियंका ने बुधवार को ट्वीट कर कहा, "डेमी लोवेटो को हिम्मत और प्यार। डेमी के लिए प्रार्थना करें।"

प्रियंका के कथित प्रेमी और गायक निक जोनस ने लोवेटो को 'फाइटर' कहकर संबोधित किया।

Also Read

More News

निक ने ट्वीट कर कहा, "आप सभी की तरह डेमी के बारे में सुना। हम सभी उन्हें प्यार करते हैं और उनके जल्द ठीक होने की कामना करते हैं। वह फाइटर हैं। डेमी के लिए प्रार्थना करें।"

एलेन डीजेनेरस, लिली एलन, लेडी गागा, किम कर्दाशियां, सैम स्मिथ और ब्रूनो मार्स जैसी हॉलीवुड हस्तियों ने सोशल मीडिया पर डेमी के प्रति प्यार जताते हुए उनके जल्द ठीक होने की कामना की।

स्रोत: IANS Hindi.

चित्रस्रोत: Twitter/Priyanka.