शादी वाले दिन प्रियंका चोपड़ा के साथ हुआ था कुछ ऐसा, आज भी दर्द झेल रही हैं प्रिंयका

प्रिंयका ने हाल ही में एक इंटरव्यू में खुलासा किया है कि शादी वाले दिन उनके साथ कुछ ऐसा हुआ था, जिसका दर्द आज भी उन्हें परेशान कर रहा है।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Updated : February 17, 2021 3:15 PM IST

क्या आपके साथ कभी शादी के वक्त कोई हादसा हुआ है, जिसके कारण आपको आज तक परेशानी का सामना करना पड़ा हो? हो सकता है हुआ हो लेकिन शायद आपको उस बारे में याद न हो। लेकिन प्रियंका चोपड़ा का अनुभव इस मामले में आपसे थोड़ा अलग है। जी हां, प्रियंका ने हाल ही एक इंटरव्यू में खुलासा किया है कि शादी वाले दिन उनकी ड्रेस के कारण उनकी गर्दन में अकड़न आ गई थी, जिसका दर्द आज भी उन्हें परेशान कर रहा है। बता दें कि प्रियंका ने शादी के दिन 75 फीट लंबा वेल पहना था, जिसका दर्द उन्हें आज भी सता रहा है।

वेडिंग ड्रेस के कारण आया प्रियंका की गर्दन में क्रेंप

बॉलीवुड की दमदार अभिनेत्रियों में से एक प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपनी किताब 'अनफिनिश्ड' लॉन्च की है, जिसमें उन्होंनें कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। प्रियंका ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया है कि कैसे उनकी शादी की ड्रेस आज तक उनके लिए सिर का दर्द बनी हुई है। जी हां, इसी ड्रेस के कारण प्रियंका की गर्दन में क्रैम्प आ गया था और आज भी उस क्रेंप का दर्द उन्हें सता रहा है।

2 साल से दर्द झेल रही है प्रिंयका

दिसंबर, 2018 में प्रियंका ने जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में अमेरिकी गायक निक जोनस से शादी की थी। प्रिंयका और निक की ये शादी हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाजों से संपन्न हुई थी। प्रिंयका ने हिंदू रीति-रिवाजों के मुताबिक शादी में लाल रंग का लहंगा पहना था। वहीं क्रिश्चियन वेडिंग में उन्होंने सफेद रंग की ड्रेस पहनी थी, जिसका वेल करीब 75-फीट लंबा था। इस वेल को पहनने से प्रियंका की गर्दन अकड़ गई।

आज भी दर्द से जूझ रही प्रियंका

प्रियंका ने साक्षात्कार में बताया कि उनका वेल करीब 75 फीट लंबा था और साथ ही बहुत भारी भी था। उस वेल को प्रिंयका के बालों से जोड़ा गया था, जिसके कारण उनकी गर्दन का बुरा हाल हो गया था। प्रिंयका का कहना है कि इस ड्रेस के कारण आज भी मेरी गर्दन में क्रैम्प रहता है।

गर्दन में क्रैंप या फिर अकड़न होने पर ये काम करें

1) गर्दन में झटके से बचें

2) आइस पैक लगाएं

3) हीट और कोल्ड थेरेपी का प्रयोग करें

4) रोटेशन रेंज ऑफ मोशन एक्‍सरसाइज करें

5)साइड ब्‍लेंडिंग

6) फ्रंट नेक मसल्‍स

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.