प्रमुख गणितज्ञ दिनेश सिंह ने की भविष्यवाणी, दिल्लीवासियों को 20 मई तक घातक कोरोनावायरस से मिलेगी राहत

प्रमुख गणितज्ञ और दिल्ली विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति दिनेश सिंह ने भविष्यवाणी की है कि दिल्ली में 10-15 मई के बीच कोरोना मामलों में कमी आएगी। उन्होंने कहा है कि 20 मई तक दिल्ली में स्थिति कुछ हद तक बेहतर हो जाएगी।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : May 7, 2021 3:33 PM IST

Delhi Covid Cases Prediction in Hindi: दिल्ली में कोरोनावायरस (Delhi Coronavirus cases) का कहर लगातार जारी है, लेकिन इस बीच एक अच्छी खबर सुनने को भी मिल रही है। दिल्ली विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति और प्रमुख गणितज्ञ दिनेश सिंह ने दिल्ली में कोरोनावायरस के बढ़ते मामलों को लेकर कुछ भविष्यवाणी की है। उन्होंने कहा है कि दिल्ली में 10-15 मई के बीच कोरोना के मामलों में कमी आएगी। उन्होंने इसके लिए कोविड के आंकड़ों के तीन स्रोतों को जोड़कर भविष्यवाणी की है। उन्होंने भविष्यवाणी करते हुए कहा है कि 20 मई तक दिल्ली में कुछ हद तक स्थिति बेहतर होने वाली है। ऐसा इसलिए भी उन्होंने कहा है, क्योंकि पिछले चार दिनों में कोरोना संक्रमण (Corona Infection) में कमी देखने को मिली है, जो समान प्रवृत्ति की ओर इशारा करती है।

क्या दिल्ली में कोरोना मामलों में आई है कमी?

दिनेश सिंह ने दिल्ली में लगभग 100 परिवारों के साथ फोन पर बातचीत भी की और उन सभी की परिस्थितियों को जानने की कोशिश की। ये सौ परिवार ऐसे हैं, जिसके सभी सदस्य कोरोना से संक्रमित हुए और अब सभी लोग ठीक भी हो रहे हैं। जिन लोगों में कोरोना के हल्के से गंभीर लक्षण थे, वे भी ठीक हो रहे हैं। इनमें से किसी की भी मौत नहीं हुई। उन्होंने यह भी कहा है कि पहले की तुलना में अब दिल्ली की सड़कों पर एम्बुलेंस सायरन भी कम सुनाई दे रहे हैं। इसमें भी गिरावट नजर आ रही है। इससे हम कह सकते हैं कि अब दिल्ली में कोरोना के मामलों में गिरावट आ रही है।

दिल्ली में 20 मई तक कम होंगे कोरोना के मामले

उन्होंने कहा है कि इन्हीं सब महत्वपूर्ण कारकों को ध्यान में रखते हुए मैंने 10 से 15 मई तक कोरोना के मामलों में गिरावट आने की भविष्यवाणी (Delhi Covid Cases Prediction in Hindi) की है। साथ ही 20 मई तक महत्वपूर्ण गिरावट आएगी। इस बात की पुष्टि करने के लिए डॉक्टर्स ने कुछ सबूत दिए, जिससे पता चलता है कि कोरोना महामारी से इस बार ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और समृद्धों के बीच अधिक गंभीर मामले सामने आ रहे हैं।

दिल्ली में  24 घंटों में 19,133 नए कोविड मामले आए सामने 

दैनिक पॉजिटिविटी दर 25 प्रतिशत से कम होने से देश के कई हिस्सों में और राष्ट्रीय राजधानी में कुछ हद तक कोरोना से राहत मिली है।गुरुवार को दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में बीते 24 घंटों में 19,133 नए कोविड मामले सामने आए और 335 मौतें हुईं हैं। दिल्ली में 22 अप्रैल को दैनिक पॉजिटिव दर 36.2 प्रतिशत दर्ज की गई थी। यह लगातार पांचवा दिन है, जब राष्ट्रीय राजधानी में पॉजिटिव दर 30 प्रतिशत (Delhi Corona Cases Prediction by Dinesh singh in Hindi) से नीचे है।

Delhi Covid News: सेवा भारती ने शुरू किया फ्री कोविड केयर सेंटर, ऑक्‍सीजन के साथ नाश्‍ता-खाना भी होगा फ्री

स्रोत: (IANS Hindi)

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source