प्रधानमंत्री मोदी ने लगवायी कोविड की दूसरी वैक्सीन, लोगों से की वैक्सीन लगवाने और कोरोना को हराने की अपील

देश में चल रहे कोविड टीकाकरण कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोविड वैक्सीन की पहली खुराक एक मार्च को लगावायी थी। वहीं, वैक्सीन की दूसरी डोज़ प्रधानमंत्री ने आज सुबह एम्स दिल्ली में लगवायी । (Narendra Modi covid vaccine)

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : April 8, 2021 10:16 AM IST

Narendra Modi covid vaccine: भारत के प्रधानमंंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कोरोना वायरस की दूसरी वैक्सीन लगवायी है। उन्होंने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित एम्स (AIIMS) में कोविड वैक्सीन की दूसरी डोज लगवायी। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने एक ट्वीट किया और टीका लगवाने के बारे में लोगों को  जानकारी दी। बता दें कि देश में चल रहे कोविड टीकाकरण कार्यक्रम (Covid vaccination drive in India) के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोविड वैक्सीन की पहली खुराक एक मार्च को लगावायी थी। उन्हें,  भारत बायोटेक (Bharat Biotech) द्वारा विकसित स्वदेशी टीके  कोवैक्सीन (COVAXIN) की दोनों खुराकें लगायी गयी है। (Narendra Modi covid second dose)

प्रधानमंत्री मोदी को लगायी गयी कोविड की दूसरी वैक्सीन

वैक्सीन लगवाने के बाद पीएम मोदी ने ट्वीट करके लोगों से भी अपील की कि वे  कोरोना वैक्सीन लगवाएं।  उन्होंने लिखा, ''आज AIIMS में मुझे कोविड वैक्सीन की मेरी दूसरी डोज़ मिली। वैक्सीनेशन वायरस को हराने के उन कुछ तरीकों में से है जो हमारे पास मौजूद हैं । यदि आप कोविड का टीका लगवाने के लिए योग्य हैं, तो शीघ्र ही cowin.gov.in पर खुद का  रजिस्ट्रेशन कराएं और  वैक्सीन लगवाएं।’’ मिली जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कोविड वैक्सीन देने वाली 2 नर्से हैं  पुड्डुचेरी की पी. निवेदा और पंजाब की निशा शर्मा (Nisha Sharma)। प्रधानमंत्री को कोविड का टीका लगाने के बाद इन्होंने समाचार एजेंसियों से बात की।

अब 45 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोग लगवा सकते हैं कोविड का टीका

ताज़ा आंकड़ों के अनुसार, भारत में अब तक 9 करोड़ से अधिक लोगों को कोविड वैक्सीन की खुराकें लगायी जा चुकी हैं। वहीं, पिछले कुछ सप्ताह में देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों (Coronavirus Cases in India) में बहुत अधिक बढ़ोतरी देखी गयी है।  स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि, लोगों को  प्राथमिकता के आधार पर कोविड की वैक्सीन लगायी जा रही हैं। बता दें कि,  1 अप्रैल से देश में वैक्सीनेशन अभियान का तीसरे चरण की शुरूआत हुई थी, जिसमें  45 वर्ष से अधिक उम्रवाले किसी भी व्यक्ति को कोविड वैक्सीन लगवाने की अनुमति दी गयी है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source