प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोरोनावायरस के टीके बनाने में जुटी 3 टीमों से करेंगे बात

Covid-19 Vaccine Development: प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट कर कहा, "प्रधानमंत्री मोदी कल 30 नवंबर 2020 को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से कोविड-19 के टीके विकसित करने में जुटे तीन दलों जेनोवा बायोफार्मा, बायोलॉजिकल ई और डॉ. रेड्डी के साथ बातचीत करेंगे।"

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : November 30, 2020 2:23 PM IST

Covid-19 vaccine development: कोरोनावायरस से बचाव के लिए टीके (Coronavirus Vaccine) विकसित करने में लगी तीन टीमों के साथ सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) बात करेंगे। प्रधानमंत्री वीडियो कॉफ्रेंसिंग के माध्यम से जेनोवा बायोफार्मा, बायोलॉजिकल ई और डॉ. रेड्डी के दल से कोविड-19 के टीके (Covid-19 vaccine development) को विकसित किए जाने के संबंध में जानकारी लेंगे।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट कर कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल, 30 नवंबर 2020 को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से कोविड-19 के टीके विकसित करने में जुटे तीन दलों के साथ बातचीत करेंगे। जिन टीमों से प्रधानमंत्री बात करेंगे, उनमें जेनोवा बायोफार्मा, बायोलॉजिकल ई और डॉ. रेड्डी के दल शामिल हैं।"

इससे पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने बीते शनिवार को तीन शहरों का दौरा कर वहां के संस्थानों में कोरोना के टीके (Corona vaccine) बनाने की प्रगति जानी थी। प्रधानमंत्री मोदी ने अहमदाबाद स्थित जायडस बायोटेक पार्क, हैदराबाद स्थित भारत बायोटेक और पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया का दौरा किया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने गर्व प्रकट करते हुए कहा था कि भारत में विकसित किए जा रहे हैं स्वदेशी टीकों में अब तक प्रगति काफी अच्छी रही है। उन्होंने टीके को वितरित किए जाने की प्रक्रिया को और बेहतर करने के संबंध में सुझाव भी मांगे।

पीएम नरेंद्र मोदी ने पुणे में सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया का किया दौरा, वैक्सीन निर्माण की प्रगति का लिया जायजा

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source