पीएम मोदी ने शेयर किया ध्यानमुद्रा करनें का वीडियो, जानें ध्यान करते समय किन बातों का रखना चाहिए ख्याल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार अपने ट्विटर अकाउंट के माध्यम से योग और ध्यान के एनिमेशन वीडियोज लोगों के साथ शेयर कर रहे हैं।

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Published : June 12, 2018 1:01 PM IST

21 जून को चौथा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। इसको ध्यान में रखकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार अपने ट्विटर अकाउंट के माध्यम से योग और ध्यान के एनिमेशन वीडियोज लोगों के साथ शेयर कर रहे हैं।

11 जून को उन्होंने इसीक्रम में ध्यान मुद्रा के वीडियो को शेयर किया। वीडियो में ध्यान मुद्रा के बारे में बताया गया है। इसे करने के बारे में जरूरी निर्देश भी इस वीडियो में दिया गया है। अगर आपको भी ध्यान मुद्रा के बारे में कुछ जानना है तो इस वीडियो के माध्यम से जान सकते हैं।

ध्यान करते समय रखें इन सात बातों का ख्याल 

अगर आप ध्यान करने की शुरुआत करना चाहते हैं तो आपको कुछ सरल नियमों और उपयों के बारे में जान लेना चाहिए। इन उपायों के माध्यम से आप एक बेहतर ध्यान कर सकते हैं।

1- सही समय का चुनाव

ध्यान वास्तव में आरामदायक मुद्रा है। इसे करने के लिए सही व सुविधाजनक समय का चयन करना चाहिेए। ऐसे समय का चयन करें जब एकांत और शांति का माहौल हो। सूर्योदय और सूर्यास्त का समय सबसे अनुकूल माना जाता है ध्यान के लिए।

2- शांत स्थान का चुनाव

सुविधाजनक समय के साथ सुविधाजनक स्थान को चुने जहां आप को कोई परेशान न कर सके। शांत और शांतिपूर्ण वातावरण ध्यान के अनुभव को और अधिक आनंदमय और विश्रामदायक बनाता है।

3- बैठनें का तरीका

ध्यान के समय आपके बैठने का तरीका सबसे अहम होता है। इसके लिए आरामदायक स्थिति होनी चाहिए। ध्यान करते समय सीधे बैठें और ध्यान के समय अपनी आंखों को बंद रखें।

4- खान-पान के समय का रखें ध्यान

सामान्यतया भोजन से पहले योग करना ज्यादा प्रभावी होता है। खाना खाने के बाद ध्यान करने से नींद आने की संभावना रहती है। अगर आपको भूख लगी है तो ध्यान न करें।

5- ध्यान से पहले करें योग

अगर आप ध्यान करने के तैयार हैं तो इसके पहले आपको अपने शरीर को थोड़ा वार्मअप करना न भूलें। इससे आपके शरीर का ब्लड सर्कुलेशन बेहतर हो जाता है और इससे ध्यान करने में मन लगता है। इसके लिए आप योग के कुछ वार्मअप वर्कआउट कर सकते हैं।

6- चेहरे पर रखें मुस्कान

ध्यान करते समय अपने चेहरे पर मुस्कान बनाये रखें। यह आपको शांति और बेहतर ध्यान की और ले जानें में मदद करता है।

7- आंखों की प्रक्रिया

ध्यान करते समय आंखों का अहम रोल होता है। ध्यान करते समय आंखों को जल्दी खोलने और बंद करने से परहेज करें। आराम-आराम से आंखों को खोलने और बंद करने की प्रक्रिया को अचरण में लाएं।

चित्रस्रोत:twitter.com/narendramodi

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source