Chia Seeds In Hindi: प्रधानमंत्री नरेंद्र ने चिया सीड्स को लेकर कही इतनी बड़ी बात, जानिए क्‍या कहा PM ने

रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने मन की बात (Man ki Baat) करते वक्‍त चिया सीड्स का जिक्र किया। उन्‍होंने चीया सीड्स के फायदों (Chia seeds benefits in hindi) पर जोर देते हुए कहा कि ये बीज हमें अनेक प्रकार के लाभ देते हैं।

WrittenBy

Written By: Rashmi Upadhyay | Updated : February 28, 2021 3:56 PM IST

चिया सीड्स (Chia seeds in hindi) हमारी सेहत के लिए कई मायनों में फायदेमंद होते हैं। चिया सीड्स का मेडिकल नाम साल्विया हिस्‍पैलिका है। अंडाकार की शेप में दिखने वाले ये बीज एनर्जी के साथ विटामिन्स और ओमेगा-3 फैटी एसिड के भी जबरदस्‍त स्‍त्रोत होते हैं। चिया सीड्स की खेती अधिकतर विदेशों जैसे कि ऑस्‍ट्र‍ेलिया, मध्‍य अमेरिका और दक्षिणी अमेरिका जैसे देशों में होती है। लेकिन रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चिया सीड्स (Prime Minister Narendra Modi) को लेकर बड़ी बात कही है। पीएम ने मन की बात (Man ki Baat) करते वक्‍त चिया सीड्स का जिक्र किया। उन्‍होंने चीया सीड्स के फायदों (Chia seeds benefits in hindi) पर जोर देते हुए कहा कि ये बीज हमें अनेक प्रकार के लाभ देते हैं। कृषि और खेती के विषय पर बात करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पहले चिया सीड्स सिर्फ विदेशों में होते हैं लेकिन अब इनकी खेती हमारे देश भारत में भी होने लगी है। उत्‍तर प्रदेश के कई ऐसे गांव हैं जहां लोग चिया सीड्स की खेती (Chia seeds cultivation in Uttar Pradesh) कर रोजगार का साधन बना रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि चिया के बीच धीरे-धीरे भारत के अन्‍य शहरों में भी उगने शुरू होंगे।

इसे भी पढ़ें : क्या प्रेग्नेंसी में चिया सीड्स खाना सुरक्षित है? जानें, इसके फायदे-नुकसान

chia-seeds

कैसे होती है चिया सीड्स की खेती (How Chia seeds are cultivated)

चिया सीड्स को खेतों में छिड़क पर बोया जाता है जिसे छिटकवाँ विधि कहते हैं। जबकि कुछ लोग चिया सीड्स को एक लाइन में बो कर इसकी खेती करते हैं। जब चिया की खेती होती है तो इस बात का ध्‍यान रखा जाता है कि दूरी 30 सेमी हो। अंकुरण के बाद 15 से 20 दिन के पश्चात पौधों की दूरी 15 सेमी कर दे। बीज को 1.5 सेमी से अधिक गहरा न बोये, नहीं तो बीज खराब हो सकता है। बुआई के समय यदि खेत में नमी की मात्रा कम हो तो हल्की सिचाई बुआई के बाद की जा सकती है।

इसे भी पढ़ें : वेट लॉस के लिए चिया सीड्स हैं बेस्ट, इन 5 हेल्दी तरीकों से करें सेवन

चिया सीड्स के फायदे (Chia seeds benefits in hindi)

  • चिया सीड्स के सेवन से त्वचा नेचुरली मॉइश्चराइज होती है।
  • चिया सीड्स के सेवन से वजन घटाने में मदद मिलती है।
  • चिया के तेल से स्किन और बालों की मालिश की जाती है। इससे स्‍कैल्‍प को पोषण और नमी मिलती है जिससे बाल काले और मजबूत बनते हैं। जिन लोगों को बालों में डेंड्रफ की समस्‍या होती है, चिया सीड्स के तेल की मालिश से वो भी दूर होती है।
  • यदि आपको डायबिटीज, हार्ट संबंधी रोग या हाइपरटेंशन है तो आप चिया सीड्स का सेवन कर सकते हैं।
  • अगर आप चिया सीड्स को भिगा कर इसका पेस्‍ट बनाकर चेहरे पर लगाते हैं तो झाइयों और डार्क स्‍पॉट से छुटकारा मिलता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.