... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Kishori Mishra | Updated : March 18, 2020 10:24 AM IST
Prevention of Coronavirus: छूने से संक्रमित होने की संभावना बहुत ही कम, जानें रोजमर्रा की चीजों पर कबतक जिंदा रहता है कोविड-19
Prevention of Coronavirus: कोरोना वायरस (Coronavirus) के बढ़ते प्रकोप के कारण दुनियाभर में इसे लेकर बहुत ही आशंकाएं हैं। इन्हीं आशंकाओं के बीच विशेषज्ञों ने ये साफ कर दिया है संक्रमित व्यक्ति द्वारा छुई हुई वस्तु से संक्रमण फैलने का खतरा बहुत ही (Coronavirus infected) कम होता है। इसलिए इससे घबराने की जरूरत नहीं है। कोरोना वायरस का डर इतना ज्यादा फैल गया है कि लोगों को अपनी रोजमर्रा की चीजों को छूने में भी डर सताने लगा है। इन चीजों में पानी का बोतल सहित तमाम वो चीजें हैं, जो हम रोजमर्रा की जिंदगी में इस्तेमाल करते हैं। लिफ्ट का बटन छूना चाहिए या नहीं ऐसे कई सवाल लोगों के मन में उठ रहे हैं। इन्हीं सवालों के कुछ जबाव हम लेकर आए हैं। चलिए जानते हैं कोरोना वायरस (Prevention of Coronavirus) के बारे में कुछ अहम बातें-
जी, हां ये बात थोड़ी चौंकाने वाली है, लेकिन अमेरिका की रॉकी माउंटेन लैब के साइंनटिस्ट विनसेंट मस्टर ने इसे लेकर रिसर्च किया है। उन्होंने रिसर्च किया है कि कोरोना वायरस इंसान के शरीर के अंदर और बाहर कितने समय तक जिंदा रह सकता है। उन्होंने शुरुआती जांच में पाया कि वायरस तीन दिन तक प्लास्टिक के ऊपर जिंदा रह सकता है। इसका ये मतलब नहीं कि इससे आप संक्रमित हो जाएंगे। इसके अलावा विनसेंट मस्टर ने और भी कई चीजों पर शोध किया।
गत्ते जैसी चीजों पर 24 घंटे तक जिंदा रह सकता है कोरोना वायरस
प्लास्टिक और स्टील की चीजों पर तीन दिन तक जिंदा रह सकता कोरोना वायरस
इसके अलावा किसी अन्य वस्तु पर वायरस फैलने की संभावना काफी कम होती है।
संक्रमित व्यक्ति के छींकने या खांसने के दौरान उसकी नम की बूंदे किसी अन्य शख्स के ऊपर जाने से संक्रमण फैलने का खतरा काफी ज्यादा रहता है। इसलिए जब भी कोई व्यक्ति बीमार दिखे, तो उससे 6 फीट की दूरी बना लें। इसके अलावा आप किसी ऐसी चीजों के संपर्क में आएं, जिसपर संक्रमित व्यक्ति के छींक और खांसी के नम की बूंद पड़ी हो। क्योंकि उन चीजों पर वायरस 10 मिनट से लेकर दो घंटे तक जिंदा रहता है। लेकिन याद रखें कि महज छू लेने से ये आपके शरीर के अंदर नहीं जाती। बल्कि जब आप उन्हीं हाथों से अपने नाक, मुंह और चेहरे को छूते हैं, तब ये आपके शरीर के अंदर जाती है।
पढ़ें कोरोना वायरस से जुड़ी और भीखबरें