Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

President Ramnath Kovind : सीने में दर्द होने के बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अस्पताल में भर्ती, PM मोदी ने पूछा हाल

राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद (President Ramnath Kovind) को शुक्रवार के दिन सीने में दर्द की शिकायत हुई, इसके बाद उन्‍हें दिल्‍ली के आर्मी अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है।

President Ramnath Kovind : सीने में दर्द होने के बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अस्पताल में भर्ती, PM मोदी ने पूछा हाल
सीने में तकलीफ के चलते राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद को शुक्रवार को दिल्‍ली के आर्मी अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है।

Written by Rashmi Upadhyay |Updated : March 26, 2021 4:44 PM IST

सीने में तकलीफ के चलते राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद को शुक्रवार को दिल्‍ली के आर्मी अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। 75 वर्षीय राष्ट्रपति ने सुबह सीने में दर्द की शिकायत की थी उसके बाद उन्‍हें भर्ती कराया गया। मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक 75 वर्षीय राष्‍ट्रपति रामनाथ रुटीन चेकअप के लिए अस्‍पताल गए थे। अस्पताल ने कहा नियमित जांच कराने के बाद राष्ट्रपति को निगरानी में रखा गया है। अब उनकी हालत स्थिर है।

https://twitter.com/PMOIndia/status/1375371124935065602

Ramnath Kovind

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Also Read

More News

अस्पताल के अधिकारियों ने एक बयान में कहा, "उनकी नियमित जांच चल रही है और वो निगरानी में हैं। उनकी हालत स्थिर है।" सूत्रों ने कहा कि राष्ट्रपति तब तक अस्पताल में रहेंगे, जब तक पूरी जांच नहीं हो जाती। अस्पताल अधिकारियों ने कहा कि डॉक्टर सभी चीजों का ध्यान रख रहे हैं। राष्‍ट्रपति के अस्‍पताल में भर्ती होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऑफिस ट्वीटर अकाउंट से ट्वीट पर राष्‍ट्रपति का हाल पूछा गया है। ट्वीट में लिखा है "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्‍ट्रपति के बेटे से बात की। उन्‍होंने राष्‍ट्रपति की सेहत के बारे में पूछा और उनके बेहतर स्‍वास्‍थ्‍य की कामना की है।"