राष्ट्रपति कोविंद की मोतियाबिंद की सर्जरी रही सफल, अस्पताल से मिली छुट्टी,जानें ऐसी सर्जरी के बाद बरतनी चाहिए कैसी सावधानियां

राष्ट्रपति भवन की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया कि, " राष्ट्रपति की सर्जरी सफल रही  है और उन्हें अब अस्पताल से घर जाने के लिए छुट्टी दे दी गयी है।" (Ram Nath Kovind undergoes cataract surgery)

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : August 19, 2021 8:12 PM IST

Ram Nath Kovind undergoes cataract surgery: भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (Ram Nath Kovind) की गुरुवार को मोतियाबिंद की सर्जरी की गयी। उनका यह ऑपरेशन नई दिल्ली के आर्मी अस्पताल में किया गया। श्री कोविंद की सर्जरी के बाद  राष्ट्रपति भवन की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया कि, " राष्ट्रपति की सर्जरी सफल रही  है और उन्हें अब अस्पताल से घर जाने के लिए छुट्टी दे दी गयी है।" (Ram Nath Kovind undergoes cataract surgery in Hindi.)

राष्ट्रपति की सर्जरी रही सफल

मिली जानकारी के अनुसार, यह सर्जरी नई दिल्ली में भारतीय सेना अनुसंधान और रेफरल अस्पताल में हुई। बता दें कि, इसी साल मार्च महीने में, राष्ट्रपति (President of India) ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में कार्डियक बाईपास सर्जरी (Cardiac Bypass Surgery) भी करायी थी। राष्ट्रपति  कोविंद को 27 मार्च को दिल्ली एम्स में ट्रांसफर कर दिया गया था, जहां जांच के बाद, डॉक्टरों ने उन्हें योजनाबद्ध बाईपास प्रक्रिया से गुजरने की सलाह दी थी। 75 वर्षीय रामनाथ कोविंद को अनुसंधान और रेफरल अस्पताल में भी कुछ समय तक रखा गया था जिसके बाद  इलाज के लिए एम्स में स्थानांतरित कर दिया गया था, जहां उन्हें 26 मार्च को सीने में तकलीफ के बाद भर्ती कराया गया था।

मोतियाबिंद ऑपरेशन के बाद इस तरह की सावधानिया बरतने की दी जाती है सलाह

कैटरैक्ट (Cataract) यानि मोतियाबिंद का ऑपरेशन करने के बाद कुछ विशेष बातों का ध्यान रखने की ज़रूरत पड़ती है क्योंकि, सर्जरी के बाद आंखों के जल्द ठीक होना इन्ही सावधानियों पर निर्भर करता है। यहां पढ़ें कुछ ऐसी ही सावधानियों का जो मोतियाबिंद के ऑपरेशन के बाद ज़रूर बरतनी चाहिए।

  • मोतियाबिंद के ऑपरेशन के बाद हमेशा ही आंखों पर वह काला चश्मा लगाकर रखें। ऑपरेशन के बाद मोतियाबिंद के मरीज़ों के लिए विशेष चश्मे दिए जाते हैं। इससे आंखों में होनेवाली खुजली और दर्द से राहत मिलती है।
  • आंखों में होने वाली समस्याओं के बारे में अपने डॉक्टर को सूचित करें और उनके निर्देशों के अनुसार काम करें।
  • ऑपरेशन के बाद कुछ दिनों तक गाड़ी चलाने से मना किया जाता है।
  • एक्सरसाइज और टीवी देखने जैसे काम बिना डॉक्टरी सलाह के ना करें।
  • नहाते समय आंखों को कवर करके रखें ताकि आंखों में किसी तरह से पानी ना जाएं।
  • आंखों पर किसी भी तरह के कॉस्मेटिक्स अप्लाई ना करें और ना ही आंखों में कोई ड्रॉप डालें।
  • गर्म पानी से ना नहाएं और स्विमिंग पूल में ना नहाएं।

(आईएएनएस)

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source