Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की बाइपास सर्जरी रही सफल, डॉक्टरों ने कहा स्थिर है हालत

75 वर्षीय राष्ट्रपति के ऑपरेशन के बाद एक्सपर्ट्स और डॉक्टर्स की टीम उनके स्वास्थ्य पर गहनता से नज़र रख रही है। मिली जानकारी के अनुसार  राष्ट्रपति कोविंद की स्थिति अभी स्थिर है। ( Ram Nath Kovind's Bypass Surgery)

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की बाइपास सर्जरी रही सफल, डॉक्टरों ने कहा स्थिर है हालत

Written by Sadhna Tiwari |Updated : March 30, 2021 7:22 PM IST

Ram Nath Kovind's Surgery: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की बाइपास सर्जरी सफल तरीके से पूरी हो गयी है। दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान यानि एम्स (AIIMS Delhi) में मंगलवार को राष्ट्रपति की सर्जरी की गयी। 75 वर्षीय राष्ट्रपति के ऑपरेशन के बाद एक्सपर्ट्स और डॉक्टर्स की टीम उनके स्वास्थ्य पर गहनता से नज़र रख रही है। मिली जानकारी के अनुसार राष्ट्रपति कोविंद की स्थिति अभी स्थिर है। ( Ram Nath Kovind's Bypass Surgery)

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा ठीक हैं राष्ट्रपति

भारत के वर्तमान राष्ट्रपति के ऑपरेशन के बाद भारत के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने राष्ट्रपति के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी। उन्होंने इस बाबत एक ट्वीट किया और लिखा, ''भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की आज बाईपास सर्जरी दिल्ली एम्स में सफल रही। इस सफल ऑपरेशन के लिए एम्स के डॉक्टरों की टीम बधाईपात्र है। राष्‍ट्रपति जी की तबीयत जानने के लिए मैंने एम्स डायरेक्टर से बात भी की। मैं दुआ करता हूं कि राष्ट्रपति जी जल्द से जल्द  स्वस्थ हो जाएं।''

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Also Read

More News

सीने में तकलीफ के बाद किया गया था अस्पताल में भर्ती

बता दें कि रक्षामंत्री ने शुक्रवार को भी आर्मी रिसर्च एंड रेफरल हॉस्पिटल का दौरा किया था और राष्ट्रपति की तबियत का ब्यौरा लिया था।  राष्ट्रपति कोविंद को शुक्रवार 27 मार्च की सुबह अचानक सीने में दर्द की समस्या (Discomfort in Chest) हुई। जिसके बाद उनके मेडिकल चेकअप के लिए उन्हें सेना के रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल ले जाया गया था। यहां शुरूआती चेकअप के बाद डॉक्टरों ने राष्ट्रपति को आगे की जांच हेतु एम्स (AIIMS) भेजने की सलाह दी। राष्ट्रपति को 27 मार्च की दोपहर को दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया। जहां, चेकअप के पश्चात डॉक्टरों ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को बाइपास सर्जरी कराने की आवश्यकता बतायी। तय कार्यक्रम के अनुसार, आज यानि 30 मार्च को सर्जरी की गयी और एम्स के डॉक्टरों के प्रयासों से यह सर्जरी सफल भी रही।