Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Brazil President Brain Injury: ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लूला दा सिल्वा को ब्रेन हैम्रेज (Brain Hemorrhage) हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार रविवार को वे घर में फिसल कर गिर गए और इस दुर्घटना में उनके सिर और गर्दन में चोट लग गयी। बता दें कि, राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लूला दा सिल्वा (Luiz Inácio Lula da Silva, President of Brazil) जल्द ही ब्रिक्स शिखर सम्मेलन (BRICS Meeting) में हिस्सा लेने के लिए रूस (Russia) जाने वाले थे लेकिन अब उनकी यह यात्रा रद्द कर दी गयी।
राष्ट्रपति के ऑफिस द्वारा दी गयी जानकारी के मुताबिक, 78 वर्षीय राष्ट्रपति लूला (Luiz Inácio Lula da Silva, President of Brazil) की गर्दन में गम्भीर चोट लग गयी है।
19 अक्टूबर को अपने घर में ही हुई एक दुर्घटना में राष्ट्रपति के सिर में चोट (Brain Injury) लग लग गयी थी जिसके बाद उन्हें ब्रासीलिया के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। साओ पाउलो में स्थित हॉस्पिटल सिरियो लिबनेस की तरफ से दिए गए बयान में कहा गया कि, चोट लग जाने के बाद राष्ट्रपति को लम्बी दूरी की यात्राएं ना करने के निर्देश दिए गए हैं। हालांकि, वे अपने ऑफिस के बाकी काम कुछ समय बाद कर सकेंगे।
न्यूज एजेसियों की रिपोर्ट के अनुसार, ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लूला दा सिल्वा को सिर में चोट लग जाने के बाद थोड़ी देर तक ब्लीडिंग हुई। रक्तस्राव के कारण उन्हें पूरी तरह आराम करने की सलाह दी गयी है। राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा की देखभाल और उपचार कर रहे डॉक्टर रॉबर्टो कलिल ने ग्लोबो न्यूज़ से बातचत में बताया कि, राष्ट्रपति दा सिल्वा के सिर के पिछले भाग में चोट लगने और ब्लीडिंग के बाद कुछ टांके भी लगाए गए हैं।
हॉस्पिटल द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन में बताया गया है कि, लूला दा सिल्वा को सिर के ओसीसीपिटल एरिया (occipital area) में इंजरी हुई है। राष्ट्रपति को अब अगले 7 दिनों तक डॉक्टरों की देखरेख में आईसीयू में रखने का फैसला लिया गया है।