करुणानिधि की सेहत बिगड़ी, राष्ट्रपति कोविंद और पीएम मोदी ने ट्वीट कर की जल्द स्वस्थ होने की कामना

मोदी ने ट्वीट कर कहा, "मैं उनके शीघ्र ठीक होने और उनके अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करता हूं।"

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : July 27, 2018 3:27 PM IST

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को द्रमुक नेताओं से पार्टी के अध्यक्ष एम. करुणानिधि के स्वास्थ्य के बारे में पूछताछ की और आवश्यक सहायता मुहैया कराने की पेशकश की। राष्ट्रपति ने ट्वीट किया, "फोन पर थिरु करुणानिधि के परिवार के सदस्यों से बात की और उनके स्वास्थ्य का हालचाल लिया। तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री, हमारे सार्वजनिक जीवन के एक दिग्गज नेता को शीघ्र स्वस्थ होने की शुभकामनाएं।"

प्रधानमंत्री ने भी करुणानिधि के स्वास्थ्य का हालचाल लिया और परिवार को किसी भी प्रकार का मदद करने की पेशकश की।

नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा, "थिरु एम.के. स्टालिन और कनिमोझी से बात की। करुणानिधि जी के स्वास्थ्य के बारे हालचाल लिया और किसी भी प्रकार की सहायता करने की पेशकश की। मैं उनके शीघ्र ठीक होने और उनके अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करता हूं।"

यह टिप्पणियां तब आई हैं, जब यह पता चला कि 94 वर्षीय दिग्गज नेता को यूरिनरी संक्रमण है और घर पर उनका इलाज चल रहा है।

करुणानिधि के स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए कावेरी अस्पताल ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि बढ़ती उम्र से संबंधित बीमारियों के कारण करुणानिधि का स्वास्थ्य मामूली रूप से प्रभावित हुआ है।

कावेरी अस्पताल के कार्यकारी निदेशक अरविंदन सेल्वराज ने कहा, "फिलहाल उनका इलाज किया जा रहा है इन्ट्रावेनस एंटीबायोटिक्स और तरल पदार्थ के साथ। पेशेवर चिकित्सकों और नर्सों की एक टीम चौबीसों घंटों उनकी निगरानी कर रही हैं और उनका इलाज किया जा रहा है।"

स्रोत: IANS Hindi.

चित्रस्रोत: Shutterstock.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source