Covid Vaccination In Pregnancy : गर्भवती महिलाओं को ज़रूर लेनी चाहिए कोविड वैक्सीन की दोनों खुराकें, नीति आयोग की सलाह

नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य), डॉ. वी.के. पॉल ने गुरुवार को कही। उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाओं को वैक्सीनेशन के लिए के लिए आगे आना चाहिए, क्योंकि, यह उन्हें कॉम्प्लिकेशन्स से बचा सकता है। (Covid Vaccination In Pregnancy)

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : September 3, 2021 9:17 AM IST

Covid Vaccination In Pregnancy : गर्भवती महिलाओं को कोविड वैक्सीन की दोनों खुराक लेनी चाहिए। यह बात नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य), डॉ. वी.के. पॉल ने गुरुवार को कही। उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाओं को टीकाकरण के लिए आगे आना चाहिए, अन्यथा यदि उस अवधि के दौरान उन्हें संक्रमण हो जाता है तो उन्हें जटिलताएं हो सकती हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आयोजित एक प्रेस मीटिंग में डॉ. पॉल देश में कोविड महामारी की मौजूदा स्थिति पर बात कर रहे थे, जहां उन्होंने कुछ महत्वपूर्ण  आधार वर्तमान कोविड स्थिति पर प्रेस वार्ता में यह बात कही। (Covid Vaccination In Pregnancy  In Hindi)

वैक्सीन की दोनों डोज के बाद भी मास्क पहनने की दी गयी सलाह

यह देखते हुए कि त्योहारों का मौसम आ रहा है, उन्होंने कहा कि कोविड के लिए उपयुक्त व्यवहार सभी के लिए जरूरी है, क्योंकि दूसरी लहर अभी खत्म नहीं हुई है। उन्होंने जोर देकर कहा, "घर पर त्योहार मनाएं और बाहर जाने से बचें। दोनों खुराक के बाद भी मास्क सभी के लिए जरूरी है।"

स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों ने कहा कि तीन राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों - सिक्किम, दादरा और नगर हवेली और हिमाचल प्रदेश ने अपनी 18 से अधिक आबादी के 100 प्रतिशत लोगों को कोविड-19 वैक्सीन की पहली खुराक दी है।

सिक्किम ने अपनी 36 प्रतिशत आबादी को दूसरी खुराक दी है, दादरा और नगर हवेली ने 18 प्रतिशत और हिमाचल प्रदेश ने 32 प्रतिशत को दूसरी खुराक दी है।

अधिकारियों के मुताबिक, देश की कुल वयस्क आबादी के 16 फीसदी लोगों को पूरी तरह से टीका लगाया जा चुका है, जबकि 54 फीसदी लोगों को कम से कम एक टीका लग चुका है।

(आईएएनएस)

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source