शादी के बाद ससुराल पहुंचते ही दुल्हन की मौत, कारण ऐसा की आप भी कहेंगे ‘ऐसा भी होता है क्या?’

Bride Dies: प्रयागराज से एक नवविवाहिता की मौत का मामला सामने आया है। अचानक दुल्हन की मौत से घर में कोहराम मच गया है।

WrittenBy

Written By: Anju Rawat | Published : February 28, 2025 9:42 AM IST

Bride Death News: शादी के मौके पर दूल्हा-दुल्हन, दोनों के घर में खुशियां मनाई जाती है। लेकिन, क्या हो अगर शादी के मौके पर ही दूल्हा या दुल्हन की मौत हो जाए? इस स्थिति में सारी खुशियां ही मातम में बदल जाती है। इन दिनों अचानक से दूल्हा या दुल्हन की मौत की खबरें लगातार सामने आ रही हैं। कुछ दिन पहले ही एक दूल्हे की घोड़ी पर बैठे-बैठे मौत हो गई थी। अभी हाल ही में प्रयागराज से भी एक ऐसी ही खबर सामने आई है। जहां नवविहाहिता की अचानक से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि शादी के बाद ससुराल पहुंचते ही दुल्हन की मौत हो गई। दुल्हन की अचानक मौत से मायके और ससुराल में कोहराम मच गया है।

अचानक से आने लगी थीं उल्टियां

विदाई के कुछ घंटे बाद दुल्हन को अचानक से उल्टी होने लगी थी। जब उल्टी रुकी नहीं, तो परिजन उसे अस्पताल ले गए। अस्पताल ले जाते समय उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

बताया जा रहा है कि ससुराल पहुंचने के बाद शाम को दुल्हन की अचानक से तबीयत बिगड़ने लगी। उसे लगातार उल्टियां होने लगीं। जब तक ससुराल वाले कुछ समझ पाते, उसकी हालत बेहद खराब हो चुकी थी। अस्पताल ले जाने के दौरान ही उसकी मौत हो गई। अस्पताल पहुंचते ही, डॉक्टरों ने दुल्हन को मृत घोषित कर दिया। पुलिस से शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

25 फरवरी को हुई थी शादी

आपको बता दें कि 25 फरवरी को प्रयागराज के फूलपुर नगर में अरुण कुमार और पूनम की शादी हुई थी। 26 फरवरी को दुल्हन विदा होकर ससुराल पहुंची। ससुराल पहुंचने के बाद शाम 8 बजे तक सभी रस्में पूरी हुई। इसके बाद, दुल्हन को अचानक से उल्टियां होने लगीं। हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घर में मचा कोहराम

दुल्हन की अचानक हुई मौत से शादी वाले घर में खुशियों की जगह मातम छा गया है। इधर ससुराल वाले दुल्हन की मौत से सदमे में थे। वहीं, मायके वालों का भी रो-रो कर बुरा हाल है। दुल्हन की अचानक मौत से पूरे इलाके में सन्नाटा छाया हुआ है।

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।