पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव, अस्पताल में भर्ती, ट्वीट के ज़रिए दी जानकारी

सोमवार दोपहर को एक ट्वीट करके प्रणब मुखर्जी ने इस बारे में बताया। ट्वीट में उन्होंने लिखा कि, अबकी बार अस्पताल जाने का कारण अलग है। क्योंकि, मेरी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव है। अपने इस ट्वीट में पूर्व राष्ट्रपति ने आग्रह किया है कि, जो लोग भी पिछले सप्ताहभर में मेरे सम्पर्क में आए हैं। उन सभी से मैं अपील करता हूं कि वे, अपना कोरोना टेस्ट कराएं और खुद को क्वारंटाइन करें।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : August 10, 2020 6:39 PM IST

Pranab Mukherjee Covid-19 Positive: भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. प्रणब मुखर्जी को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इस बारे में खुद डॉ. मुखर्जी ने एक ट्वीट कर सबको जानकारी दी। सोमवार दोपहर को एक ट्वीट करके प्रणब मुखर्जी ने इस बारे में बताया। ट्वीट में उन्होंने लिखा कि, अबकी बार अस्पताल जाने का कारण अलग है। क्योंकि, मेरी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव है। (Pranab Mukherjee Covid-19 Positive) अपने इस ट्वीट में पूर्व राष्ट्रपति ने आग्रह किया है कि, जो लोग भी पिछले सप्ताहभर में मेरे सम्पर्क में आए हैं। उन सभी से मैं अपील करता हूं कि वे, अपना कोरोना टेस्ट कराएं और खुद को क्वारंटाइन करें।  

गौरतलब है कि भारत के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की उम्र 84 वर्ष है। 65 वर्ष से अधिक लोगों को कोविड-19 इंफेक्शन के लिए हाई-रिस्क ग्रुप में गिना जा रहा है। इसीलिए, पूर्व राष्ट्रपति के संक्रमित होने से लोगों में चिंता का माहौल है। पूर्व राष्ट्रपति मुखर्जी के ट्वीट के बाद लोगों ने उनकी जल्द रिकवरी के लिए दुआएं भेजी। डॉ. प्रणब मुखर्जी देश के सबसे सम्माननीय नेताओं में शामिल हैं। प्रणब मुखर्जी साल 2012 से साल 2017 तक भारत के राष्ट्रपति पद पर रहे। वहीं, वर्ष 2019 में भारत की केंद्र सरकार द्वारा प्रणब मुखर्जी को भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।

कई बड़ी हस्तियों को हो चुका है कोविड-19 संक्रमण:

कोरोना वायरस महामारी की चपेट में दुनियाभर के लाखों लोग आए हैं। वहीं भारत में भी 20 लाख से अधिक लोगों को कोवि़ड-19 संक्रमण हो चुका है। वहीं देश की कई नामचीन और बड़ी हस्तियों समेत कई राजनेता भी इस संक्रमण से प्रभावित हुए हैं। जिसमें महानायक अमिताभ बच्चन का पूरा परिवार  भी शामिल है। अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और उनके बेटे अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) को हाल ही में अस्पताल से उपचार के बाद छुट्टी मिली है। गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) को भी सप्ताहभर पहले कोविड-19 इंफेक्शन (Covid-19 Infection) के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया। तो वहीं, पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी कोविड-19 संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं।  

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source