बाहुबली फेम प्रभास के बढ़े वजन से परेशान फिल्म के डायरेक्टर, दोबारा शेप में लाने की खाई कसम

हाल में प्रभास की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें उनका वजन बहुत ज्यादा बढ़ा हुआ दिखाई दे रहा है।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Updated : September 23, 2021 3:28 PM IST

एक वक्त था, जब लोग बाहुबली फेम प्रभास की फिटनेस की तारीफों के पुल बांधे करते थे लेकिन हाल ही में प्रभास को उनकी फिटनेस को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से ट्रोल किया जा रहा है। जी हां, हाल में प्रभास की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें उनका वजन बहुत ज्यादा बढ़ा हुआ दिखाई दे रहा है। सोशल मीडिया पर यूजर्स प्रभास को बहुत अधिक वजन वाला और घिसा-पीटा बता रहे हैं। आइए जानते हैं आखिर क्यों सोशल मीडिया पर क्यों उड़ रहा प्रभास का मजाक।

क्यों उड़ रहा प्रभास

हाल ही में प्रभास को उनकी वायरल हुई तस्वीरों को लेकर ट्रोल किया जा रहा है और लोग उन्हें मोटा व घिसा-पीटा जैसे शब्दों से बुला रहे हैं। वहीं नेटिजन्स भी स्टार के बढ़े वजन, फूले हुए चेहरे, धंसी आंखें और अपनी खोती फिटनेस जैसा कि हम सब बाहुबली में देख चुके हैं सब काफी पीछे छूट चुका है। हालांकि कुछ फैंस उनके बचाव में कूद पड़े और उनपर अभी भी अपना प्यार बरसा रहे हैं और ट्रोलर्स को भरपूर जवाब दे रहे हैं। कुछ यूजर कह रहे हैं कि ये सब कैमरे की मेहरबानी की वजह से हुआ जबकि प्रभास अभी भी फिट हैं।

क्या है इन तस्वीरों की हकीकत

वहीं, अगर सामने आ रही खबरों पर विश्वास किया जाए तो यह कैमरे की गलती की मामला बिल्कुल भी नहीं है कि तस्वीरों में छेड़छाड़ कर प्रभास को मोटा दिखाया जा रहा है। ऐसा कहा जा रहा है कि प्रभास ने वास्तव में बहुत वजन बढ़ा लिया है और इसी कारण वश उनकी तस्वीरें ऐसी आ रही हैं, जो ठीक बाहुबली में उनके किरदार के बिल्कुल विपरीत हैं। प्रभास की इन वायरल तस्वीरों ने जाहिर तौर पर उनकी आने वाली बड़ी फिल्म, आदिपुरुष की टीम के लिए खतरे की घंटी बजा दी है। जो कि पूरे इंडिया में रिलीज होने वाली सभी प्रकार की भारतीय फिल्मों में सबसे बड़े बजट की फिल्म बताई जा रही है।

डायरेक्टर ने प्रभास की शेप वापस लाने का किया वादा

द हैंड्स इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, प्रभास की आने वाली फिल्म 'आदिपुरुष' के निर्देशक ओम राउत अपनी फिल्म के मुख्य कलाकार के लुक्स को लेकर बेहद चिंतित हैं और उन्होंने फिल्म के निर्माताओं और दूसरे लोगों से प्रभास की फिटनेस और उनकी शेप पर ध्यान देने का वादा किया है। उनके वजन बढ़ने का कारण जानने के लिए उन्होंने विशेष बॉडी टेस्ट भी किया है।

रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने बताया है कि प्रभास का एक विश्व-प्रसिद्ध डॉक्टर और आहार विशेषज्ञ से इलाज चल रहा है, जिसके बाद उनके वजन और दिखने की जांच करने और उन्हें पहले की तरह वापस लाने के लिए सख्त और बेस्ट

तरीके अपनाएं जाएंगे।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source