कोविड-19 इंफेक्शन से ठीक होने के बाद लोगों में दिखायी दे रही हैं ये परेशानियां

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, कोविड-19 से ठीक हो चुके लोगों में दोबारा कुछ स्वास्थ्य समस्याएं दिखने लगी हैं। दरअसल, स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा एक सर्वे किया गया जिसमें, कुछ चौंकानेवाली जानकारियां सामने आयीं। इस सर्वे के अनुसार कोविड संक्रमण से ठीक होने वाले लोगों में बहुत अधिक थकान, सांस लेने में दिक्कत, नर्वस सिस्टम और दिल से जुड़ी समस्याएं देखी जा रही हैं। इसी तरह बच्चों में इम्यूनिटी (Kids Immunity) से जुड़ी समस्याएं काफी अधिक हैं। (Post Covid-19 Complications)  

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : September 14, 2020 1:04 PM IST

Post Covid-19 Complications:  कोरोना वायरस महामारी की चपेट में आने के बाद उसका मुकाबला कर संक्रमण से उबरना एक बड़ी उपलब्धि है। ऐसे बहुत-से लोग हैं जिन्होंने इस इंफेक्शन  (Covid-19 Infection) से उबरने में सफलता पायी है। कोविड-19 सर्वाइवर्स को दूसरे कोविड मरीज़ों (Covid-19 Patients) के लिए एक बड़ी मदद के तौर पर देखा जा रहा है। क्योंकि, ऐसे लोगों के शरीर में बनी एंटीबॉडीज़ अन्य कोरोना मरीज़ों के इलाज के लिए इस्तेमाल की जा सकती हैं। (Covid-19 Survivors)

लेकिन, वहीं स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, कोविड-19 से ठीक हो चुके लोगों में दोबारा कुछ स्वास्थ्य समस्याएं (Health Problems post Covid-19) दिखने लगी हैं। दरअसल, स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा एक सर्वे किया गया जिसमें, कुछ चौंकानेवाली जानकारियां सामने आयीं। इस सर्वे के अनुसार कोविड संक्रमण से ठीक होने वाले लोगों में बहुत अधिक थकान, सांस लेने में दिक्कत, नर्वस सिस्टम और दिल से जुड़ी समस्याएं देखी जा रही हैं। इसी तरह बच्चों में इम्यूनिटी (Kids Immunity) से जुड़ी समस्याएं काफी अधिक हैं। (Post Covid-19 Complications)

कोविड-19 से ठीक हो चुके मरीज़ों को हो रही हैं ये समस्याएं

बता दें कि सांस लेने में परेशानी, डायरिया और सर्दी-खांसी जैसी समस्याएं कोविड-19 के प्रमुख लक्षण (Symptoms of Covid-19)  हैं। लेकिन, संक्रमण का इलाज होने के बाद ठीक हो चुके लोगों में भी अब इस तरह के लक्षण दिखायी (Coronavirus Symptoms) पड़ रहे हैं। गंध ना समझ पाना(Loss of Smell)  भी एक ऐसी ही समस्या है जो कोविड-19 के बाद भी लोगों को महसूस हो रही है। इस सर्वे में कुछ और समस्याओं का भी उल्लेख किया गया है जो, कोरोना वायरस संक्रमण से ठीक हो चुके लोगों में बड़े पैमाने पर देखी जा रही है।  (Post Covid Complications) कमजोरी, थकान (Fatigue), सांस लेने में दिक्कत (Breathing Difficulties) और डायरिया की समस्या के मामले अधिक हैं। आइए जानते हैं कि कोविड संक्रमण से ठीक हो चुके मरीजों को किस तरह की समस्याएं झेलनी पड़ रहीं।

लो एनर्जी और कमजोरी:

यह समस्या खासकर उन लोगों में देखने को मिली जिनमें संक्रमण बहुत गम्भीर था और जिन्हें आईसीयू में भर्ती होना पड़ा था। ऐसे लोगों को बहुत अधिक थकान, कमज़ोरी और शक्तिहीनता महसूस हो रही है। तो वहीं कई लोगों को चक्कर आने की भी समस्या हो रही है।

सांस से जुड़ी दिक्कतें

जैसा कि श्वसन मार्ग पर वायरस सीधा हमला करते हैं। ऐसे में कोरोना वायरस से ठीक होने के बाद भी लंग्स पूरी तरह सक्षम नहीं हो पाते। कोविड-19 संक्रमण से उबरने के बाद भी लोगों को सांस लेने में दिक्कतें आ रही हैं।

चिड़चिड़ापन

कमज़ोरी और थकान के साथ-साथ लोगों में गुस्सा और चिड़चिड़ापन बढ़ता हुआ दिखायी दे रहा है।

स्किन रैशेज़:

कई लोगों के शरीर पर दाग-धब्बे और रैशेज़ भी दिखायी दिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source