
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Updated : August 17, 2022 10:06 AM IST
कुछ महीनों की राहत के बाद देश में फिर से कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने लगे हैं। महामारी का असर ज्यादा दिल्ली व मुंबई जैसे शहरों में दिख रहा है। दिल्ली पॉजिटिविटी रेट फिर से बढ़ने लगा है, जो दिल्ली सरकार और सभी स्वास्थ्य विभागों की चिंता को बढ़ा रहा है। खबरों की मानें दे राजधानी में ज्यादातर केस ओमिक्रोन के BA.4 और BA.5 सब वैरिएंट के मिल रहे हैं। बीते 24 घंटों में दिल्ली में कोरोना के 917 मामले दर्ज किए गए और 3 लोगों को संक्रमण से मौत हो गई। आंकड़ों के अनुसार अभी दिल्ली में 6867 सक्रिय मामले हैं। दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट के साथ-साथ हॉस्पिटलाइजेशन रेट भी बढ़ रहा है, जिसका मतलब है कि फिर से ज्यादा लोग अस्पताल में भर्ती होने लगे हैं।
सेट कमीशन की मेंबर और पब्लिक हेल्थ एक्सपर्ट डॉक्टर सुनीला गर्ग ने एनडीटीवी को बताया कि ‘रिकवरी रेट अच्छा है लेकिन मामले बढ़ रहे हैं और हॉस्पिटलाइजेशन रेट भी बढ़ रहा है। कोविड के लिए उपलब्ध 9000 बेड में से अभी लगभग 500 बेड इस्तेमाल में हैं। वहीं 2,129 में से 20 आईसीयू इस्तेमाल में हैं, वहीं 65 मरीज इस दौरान वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं’ डॉक्टर सुनीला गर्ग ने लोगों से अपील की है कि पैनिक होने की जरूरत नहीं है, लेकिन सावधान रहें।
लेफ्टिनेंट गवर्नर वी. के. सक्सेना ने लोगों को कोरोना के लिए निर्धारित सभी दिशा-निर्देशों का पालन करने का आग्रह करते हुए कहा कि अभी महामारी खत्म होने से अभी काफी दूर है। उन्होंने कहा कि ‘हम दिल्ली में कोरोना के मामलों कि फिर से बढ़ोतरी देख रहे हैं, साथ ही पॉजिटिविटी रेट भी बढ़ रहा है और री-इन्फेक्शन के मामले भी देखने को मिल रहे हैं। इसलिए यह जानना हमारे लिए जरूरी है कि अभी महामारी खत्म नहीं हुई है और हमें कोरोना के लिए निर्धारित दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करना चाहिए।’