
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Published : June 18, 2025 6:30 PM IST
Paracetamol health hazards- आमतौर पर जैसे ही किसी को पीठ में दर्द, बुखार या बदन दर्द जैसी समस्या होती है वे झट से पेरासिटामोल ( paracetamol), डोलो (Dolo) या अन्य कोई पेनकिलर खा लेते हैं। इनमें से ज्यादातर लोग दवा खाने से पहले अपने डॉक्टर से पूछना भी जरूरी नहीं समझते और बिना किसी डॉक्टरी सलाह के ही इन दवाओं का सेवन करते हैं। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि आपका इस तरह बिना सोचे-समझे दवाएं खाना आपके लिए किडनी कैंसर का खतरा (Risk of kidney cancer) बढ़ा सकता है। वहीं, अन्य कई बीमारियों का रिस्क भी पेनकिलर्स खाने से (painkillers side effects) बढ़ सकता है।
सेल्फ मेडिकेशन (Self-medication) या बिना डॉक्टरी सलाह के दवाओं का सेवन करना भले ही एक कॉमन-सी स्थिति है लेकिन, यह हमेशा से हेल्थ के लिए नुकसानदायक रही है। इसीलिए, डॉक्टरों द्वारा हमेशा दवाओं का सेवन सही सलाह और सावधानी के साथ करने पर जोर दिया जाता है।
कुछ समय पहले ब्रिटेन के नॉटिंघम यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने एक रिसर्च में पाया कि, पेरासिटामोल और अन्य पेनकिलर्स के अधिक सेवन से लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है। विशेषकर ऐसे लोग जिनकी उम्र 65 वर्ष से अधिक है उनमें किडनी की बीमारियों का रिस्क इन दवाओं के कारण बढ़ सकता है।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।