Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
-
- हिंदी
Pope Francis passes away: कैथोलिक चर्च के प्रमुख व जानें माने धार्मिक नेता अब इस दुनिया में नहीं रहे। वेटिकन द्वारा जारी किए गए वीडियो संदेश में यह जानकारी दी गई, जिसमें बताया गया कि कैथोलिक चर्च के प्रथम लैटिन अमेरिकी लीडर पोप फ्रांसिस का निधन हो गया है। 88 साल के पोप फ्रांसिस की मृत्यु के बाद अब पूरा कैथोलिक समाज और दुनियाभर में उनके चाहने वाले शोक में डूबे हुए हैं। एपी वेबसाइट पर पब्लिश की गई रिपोर्ट के अनुसार सोमवार यानी आज सुबह 7 बजकर 35 मिनट पर उन्होंने अपनी आखिरी सांस ली और रोम के बिशप फ्रांसिस पिता के घर लौट गए।
इंटरनेट पर मौजूद जानकारी के अनुसार पोप फ्रांसिस किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे, जिसके चलते उन्हें अस्पताल में एडमिट भी किया गया था और उनका इलाज चल रहा था। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे और कम ही लोगों के सामने आ पाते थे। किडनी की बीमारी के चलते ही उन्होंने सोमवार 21 अप्रैल 2025 को अपनी अंतिम सांस ली और प्रभु के घर लौट गए।
पोप फ्रांसिस के चाहने वाले बहुत थे और उसका पता चलता है कि वे जब भी बीमार पड़ते और उन्हें अस्पताल में भर्ती किया जाता तो लोगों की भी अस्पताल के सामने जमा हो जाती थी। खबरों के अनुसार वे करीब 1 महीने से ज्यादा समय से ही ज्यादा बीमार चल रहे थे और अस्पताल में भर्ती थे। उनका इस्तेमाल भी डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा था।
अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।