खराब आहार स्वास्थ्य के लिए धूम्रपान से भी ज्यादा घातक साबित हो रहा है। इसलिए यह जरूरी है कि लोग जंक फूड से बचें और वनस्पति आधारित आहार को अपनाएं। ग्लोबल बर्डन ऑफ डिसीज स्टडी के वर्ष 2017 के आंकड़े के मुताबिक विश्व में 20 प्रतिशत मौतें खराब आहार के कारण होती हैं। ऐसा देखा गया है कि तनावपूर्ण वातावरण लोगों को चटपटे मसालेदार जंक फूड वगैरह खाने के लिए प्रेरित करते हैं। इस आदत ने पौष्टिक भोजन की परिभाषा को बिगाड़ दिया है। यह समझना महत्वपूर्ण है कि स्वस्थ आहार का मतलब व्यक्ति के वर्तमान वजन के 30