Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Poonam Pandey death News : बीते शुक्रवार को पूनम पांडे के मौत की खबर सामने आई थी, लेकिन इसे लेकर अधिकतर लोग हैरान थे और उनके मन में कई तरह के सवाल उठ रहे थे कि आखिर अचानक से ऐसे कैसे हो गया। कई लोगों के उनके मौत की खबर पर सवाल भी उठाए। इस बीच शनिवार को पूनम पांडे ने खुद सामने आकर कहा है यह पब्लिसिटी स्टंट था। उन्होंने सिर्फ सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरुकता फैलाने के लिए इस तरह की खबर को फैलाया था।
View this post on Instagram
उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए कहा, "आप सभी के साथ कुछ महत्वपूर्ण बातें शेयर करना चाहती हूं, मैं जीवित हूं। सर्वाइकल कैंसर ने मुझ पर अटैक नहीं किया, लेकिन दुखद बात यह है कि इसने उन हजारों महिलाओं की जान ले ली है जो इस बीमारी से निपटने के बारे में ज्ञान की कमी के कारण पैदा हुईं। कुछ अन्य कैंसरों के विपरीत, सर्वाइकल कैंसर को पूरी तरह से बचाव किया जा सकता है।
View this post on Instagram
उन्होंने पोस्ट में लिखा कि, मुख्य बात यह है कि इस कैंसर का एचपीवी वैक्सीन और शीघ्र पता लगाने वाले परीक्षण भी उपलब्ध हैं। हमारे पास यह सुनिश्चित करने के कई साधन है, जिससे इस बीमारी से जान जाने के जोखिमों को कम किया जा सकता है। आइए आलोचनात्मक जागरूकता के साथ एक-दूसरे को सशक्त बनाएं और सुनिश्चित करें कि हर महिला को इस बारे में पूरी तरह से जानकारी है। आइए, मिलकर इस बीमारी के विनाशकारी प्रभाव को समाप्त करने और #DeathToCervicalCancer लाने का प्रयास करें"
View this post on Instagram
बता दें कि पूनम पांडे अपने करियर के दौरान कई विवादों में रहीं। जबकि उन्होंने कई फिल्मों में भी सक्रिय रूप से काम किया है। साथ ही पूनम पांडे सोशल मीडिया पर भी काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं, जहां वे अपने फैंस के साथ तरह-तरह के पोस्ट शेयर करती थीं।
इसके अलावा वे तब सुर्खियां आई, जब उन्होंने रियलिटी शो 'लॉक अप' में भाग लिया, जिसे बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री कंगना रनौत ने होस्ट किया था। शो में अपने कार्यकाल के दौरान पूनम हमेशा विवादों से गिरी रहीं।
महिलाओं के गर्भाशय ग्रीवा में विकसित होने वाले कैंसर को सर्वाइकल कैंसर कहा (what is cervical cancer) जाता है। भारत में महिलाओं में दूसरा सबसे आम कैंसर है। यह ह्यूमन पेपिलोमावायरस (एचपीवी) द्वारा लगातार संक्रमण के कारण होता है। दुनिया में सर्वाइकल कैंसर से होने वाली मौतों में से लगभग एक-चौथाई मौतें भारत में होती हैं। इसी को ध्यान में रखने हुए इस साल के बजट में वित्त मंत्री सीतारमण ने 14 वर्ष तक की बच्चियों को मुफ्त में सर्वाइकल कैंसर का टीका लगवाने की घोषणा की है।
पानी जैसा, खूनी स्राव होना।
सर्वाइकल कैंसर की स्थिति में आपके शरीर में निम्न लक्षण देखे जा सकते हैं। ऐसे में इन लक्षणों को पहचानकर अपना समय पर इलाज कराएं। ताकि गंभीर परिणाम से बचा जा सके।