Pollution Side Effects: प्रदूषण के कारण त्वचा की समस्याएं 30 प्रतिशत बढ़ीं

दिल्ली-एनसीआर का जहरीला प्रदूषण न सिर्फ यहां रहने वालों के स्वास्थ्य पर गहरा प्रभाव डाल रहा है, बल्कि उनकी त्वचा पर भी काफी असर डाल रहा है। इससे लोगों को एलर्जी, खुजली, रैशेज जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

WrittenBy

Written By: IANS | Published : November 20, 2019 8:44 PM IST

दिल्ली एनसीआर में लगातार प्रदूषण (Pollution Side Effects) बढ़ने-घटने के क्रम में चिकित्सकों ने बुधवार को कहा कि देश की राजधानी में त्वचा संबंधी समस्याओं ( Skin Problems) में 30 प्रतिशत तक इजाफा हुआ है।

राजधानी दिल्ली और एनसीआर का जहरीला प्रदूषण न सिर्फ यहां रहने वालों के स्वास्थ्य पर गहरा प्रभाव डाल रहा है, बल्कि उनकी त्वचा ( Skin Problems)पर भी काफी असर डाल रहा है। इससे लोगों को एलर्जी, खुजली, रैशेज जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।(Pollution Side Effects)

प्रदूषण से हो रही हैं स्किन प्रॉब्लम्स (Pollution Side Effects):

एम्स, नई दिल्ली में डर्मेटोलॉजी विभाग के अध्यक्ष, प्रोफेसर वी.के. शर्मा के अनुसार, प्रदूषण के कारण त्वचा में समय से पहले अधिक उम्र का प्रभाव, झाइयां, खुजली और त्वचा से संबंधी अन्य परेशानियां सामने आई हैं।( Skin Problems)

यह भी पढ़ें- Air Pollution Effects on Skin: प्रदूषण बना सकता है आपको समय से पहले बूढ़ा, हो सकती हैं ये स्किन प्रॉब्लम्स भी।

शर्मा ने आगे कहा, “शोध में यह बात सामने आई है कि वायुमंडल में बढ़े पीएम 2.5 के स्तर के कारण त्वचा में जलन महसूस होती है। प्रदूषण के कारण दिल्ली में त्वचा रोगियों की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई है।”

नई दिल्ली में केएएस मेडिकल सेंटर और मेडस्पा के मेडिकल डायरेक्टर और डॉक्टर अजय कश्यप ने कहा, “हमारी त्वचा एक सुरक्षा कवच के तौर पर काम करती है, लेकिन प्रदूषण का मौजूदा स्तर इसकी क्षमता से कहीं अधिक है, जिसकी वजह से त्वचा से जुड़ी बीमारियां बढ़ रही हैं।”

यह भी पढ़ें- Weight Loss Diet Tips: हेल्दी स्नैकिंग ऑप्शन हैं ये लो-कैलोरी फल और सब्ज़ियां, खाने से होगा वेट लॉस।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source