... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Yogita Yadav | Published : November 1, 2018 1:46 PM IST
हवा में बढ़ता जहरीला प्रदूषण सांस के रास्ते फेफड़ों तक पहुंच रहा है, इसके लिए जरूरी है घर पर ही कुछ उपाय। © Shutterstock
अलग-अलग कारणों से हवा में जहरीली गैसों की मात्रा बढ़ने से लोगों को सांस लेने में तकलीफ होने के साथ-साथ आंखों में जलन की भी समस्या हो रही है। इसके अलावा वायु प्रदूषण से गले में खराश और जुकाम की भी समस्या भी देखने को मिल रही है। ऐसे में पर्यावरण प्रदूषण से बचने के उपाय के लिए आप कुछ घरेलू उपाय को अपना सकते हैं। यह भी पढ़ें - डायबिटीज से हैं पीड़ित और सेलिब्रेट करनी है दिवाली, तो अपनाएं ये टिप्स
तुलसी और पुदीने का मिश्रण
तुलसी का प्रयोग आयुर्वेद में हजारों वर्षों से कई उपचारों के लिए किया जाता है। इसके लिए आप एक गिलास गर्म पानी में तुलसी के पत्ते, पुदीने की पत्तियां डालकर उबाल लें और उसे पिएं। इससे गले की समस्या में राहत मिलेगी। ये पटाखा फैलाता है सबसे ज्यादा प्रदूषण, न करें इस्तेमाल
अदरक की चाय का सेवन
अदरक एक शक्तिशाली सुगंधित जड़ी-बूटी और विटामिन सी का एक अच्छा प्राकृतिक स्रोत है और कई खनिजों से भरा हुआ है। यह पाचन, ब्लड शुगर के स्तर, और हानिकारक कोलेस्ट्रॉल के स्तर में सुधार करने में बहुत ही सहायता करता है। चाय बनाते समय अदरक डालकर उबाल लें। सुबह-सुबह इसे पीने से आपको जरूर फायदा होगा। यह भी पढ़ें – ठंडी या गर्म कैसी होती है इलायची की तासीर? जानें इसके लाभ
रोजाना दिन में दो बार स्टीम लें
प्रदूषण से बचने के उपाय में आप स्टीम को भी अपना सकते हैं। स्टीम आपको कई तरह से फायदा पहुंचाता है। यह न केवल आपके तनाव को कम करता है बल्कि कई तरह की सांस संबंधित बीमारियों से भी आपको दूर रखता है। स्टीम लेने से पहले पानी में तुलसी के पत्ते, पुदीने के पत्ते डाल लें। इससे आपको सांस लेने में सहायता मिलेगी। यह भी पढ़ें – सर्दियों में इन चीजों को डायट में करें शामिल, तो नहीं फटेंगी एडि़यां
नारियल का पानी
नारियल का पानी हाइड्रेशन को ठीक करने और इलेक्ट्रोलाइट्स को भरने के लिए एकदम सही पेय पदार्थ है। इलेक्ट्रोलाइट्स ऐसे खनिज हैं जो उचित द्रव संतुलन को बनाए रखने सहित आपके शरीर में कई महत्वपूर्ण भूमिका निभाता हैं। इसके अलावा प्रदूषण से बचने के लिए आधे कप गर्म पानी में एक कप ताजा नारियल का पानी डालें। इसके अलावा आप इसमें त्रिफला जूस भी मिला सकते हैं। इस तरह आपके शरीर के लिए डिटॉक्स ड्रिंक तैयार है।
नींबू का रस
विटामिन सी के समृद्ध स्रोत के रूप में, नींबू का रस शरीर को प्रतिरक्षा प्रणाली या इम्यून सिस्टम की कमी से आपको बचाता है। आप इसका इस्तेमाल वायु प्रदूषण से बचने के लिए कर सकते हैं। प्रदूषण की वजह से होने वाले जुकाम में गुनगुने पानी में नींबू डालकर पीने से खांसी में आराम मिलता है। एक गिलास उबलते हुए पानी में एक नींबू और शहद मिलाकर रात को सोते समय पीने से सर्दी जुमाक में लाभ मिलता है।