
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Kishori Mishra | Updated : December 30, 2022 10:32 AM IST
PM Modi Mother : देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मां का शुक्रवार तड़के निधन हो गया। बताया जा रहा है कि उनकी मां की उम्र लगभग 100 वर्ष थी। पीएम मोदी ने मां की निधन के बाद एक भावुक ट्वीट किया। उन्होंने ट्वीट में अपनी मां के निधन को शानदार शताब्दी का ईश्वर चरणों में विराम बताया है।
पीएम मोटी ने ट्वीट करते हुए लिखा, "शानदार शताब्दी का ईश्वर चरणों में विराम... मां में मैने हमेशा उस त्रिमूर्ति की अनूभुति की है, जिसमें एक तपस्वी की यात्रा, निष्काम कर्मयोगी का प्रतीक और मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध जीवन समाहित है।"
शानदार शताब्दी का ईश्वर चरणों में विराम... मां में मैंने हमेशा उस त्रिमूर्ति की अनुभूति की है, जिसमें एक तपस्वी की यात्रा, निष्काम कर्मयोगी का प्रतीक और मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध जीवन समाहित रहा है। pic.twitter.com/yE5xwRogJi
— Narendra Modi (@narendramodi) December 30, 2022
प्रधानमंत्री नरेद्न मोदी की मां हीराबेन की तबियत बुधवार को बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें अहमदाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मां की तबियत बिगड़ने के बाद पीएम मोदी उनसे मिलने अस्पताल पहुंचे थे।
खबरों के मुताबिक, हीराबेन को सांस लेने में परेशानी हो रही थी। इसके साथ ही उन्हें ब्लड प्रेशर की समस्या थी, जिसके चलते हीराबेन को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मालूम हो कि पीएम मोदी की मां हीराबेन गांधीनगर शहर के पास एक रायसन नामक गांव में रहती थीं, उनके साथ पीएम मोदी के भाई पंकज मोदी रहते थे। मां से मिलने के लिए पीमएम मोदी कई बार गुजरात की यात्रा के दौरान रायसन गांव जाते थे।
शुक्रवार तड़के निधन के बाद पीएम मोदी की मां हीरा बा की अंतिम यात्रा शुरू हो चुकी है। पीएम मोदी और उनके भाइयों ने उन्हें कंधा दिया है।
#WATCH | Gandhinagar: Prime Minister Narendra Modi carries the mortal remains of his late mother Heeraben Modi who passed away at the age of 100, today. pic.twitter.com/CWcHm2C6xQ
— ANI (@ANI) December 30, 2022
प्रधानमंत्री की मां हीराबेन की निधन के बात कई नेताओं ने दुख जताया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दुख जताते हुए ट्वीट किया है। उन्होंने ट्वीट पर लिखा, "प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबा का सौ वर्षों का संघर्षपूर्ण जीवन भारतीय आदर्शों का प्रतीक है। श्री मोदी ने '#मातृदेवोभव' की भावना और हीराबा के मूल्यों को अपने जीवन में ढाला। मैं पुण्यात्मा की शांति के लिए प्रार्थना करती हूं। परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं!"
इसके अलावा दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ट्वीट कर कहा, "पीएम की मां हीरा बा के देहांत की खबर बेहद दुखद"