
... Read More
Written By: Anshumala | Updated : November 29, 2020 2:13 PM IST
पीएम नरेंद्र मोदी ने पुणे में सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया का किया दौरा, वैक्सीन निर्माण की प्रगति का लिया जायजा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने यहां शनिवार शाम भारत के सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (Serum Institute of India) का दौरा (PM Modi visits to Pune) किया, जो इस समय बहुप्रतीक्षित कोविड-19 वैक्सीन (Coronavirus vaccine) विकसित करने की प्रक्रिया में है। प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ संयंत्र (प्लांट) परिसर में घूमे, जिन्होंने मोदी को वैक्सीन निर्माण प्रक्रिया (Vaccine manufacturing process) का विवरण समझाया।
मोदी ने अपनी यात्रा के बाद ट्वीट किया, "सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (PM Modi visits to Pune in hindi) में टीम के साथ अच्छी बातचीत हुई। उन्होंने अपनी प्रगति के बारे में विवरण साझा किया कि वे कैसे वैक्सीन निर्माण को आगे बढ़ाने की योजना बना रहे हैं। साथ ही उनकी विनिर्माण सुविधा का भी जायजा लिया।"
Had a good interaction with the team at Serum Institute of India. They shared details about their progress so far on how they plan to further ramp up vaccine manufacturing. Also took a look at their manufacturing facility. pic.twitter.com/PvL22uq0nl
— Narendra Modi (@narendramodi) November 28, 2020
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी शनिवार को तीन शहरों की यात्रा पर गए थे, ताकि कोरोनावायरस (Coronavirus) के खिलाफ लोगों को टीकाकरण करने के लिए विकसित किए जा रहे टीकों की प्रगति की जांच की जा सके।
कोरोनावायरस से निपटने के लिए देश में कोरोना वैक्सीन (Corona vaccine) बन रही है। इसका जायजा लेने के लिए शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इससे पहले अहमदाबाद में जायडस बायोटेक पार्क में कोरोना वैक्सीन की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कंपनी की वैक्सीन के विकास की समीक्षा की।
पीएम मोदी के कोरोना वैक्सीन निर्माण की समीक्षा का दौरा शुरू, पहुंचे गुजरात के जायडस कैडिला प्लांट