पीएम मोदी हैदराबाद में 'भारत बायोटेक' का करेंगे दौरा, कोरोना वैक्सीन 'कोवैक्सीन' की निर्माण प्रक्रिया, तैयारियों का करेंगे मुआयना

पीएम मोदी देश में कोविड-19 वैक्सीन विकास कार्यों का जायजा लेने के लिए अपने तीन शहरों के दौरे के दौरान शनिवार को कोवैक्सीन के विकास की प्रक्रिया को समझने और भारत बायोटेक (Bharat Biotech COVAXIN) द्वारा बड़ी संख्या में खुराक के निर्माण को लेकर की जा रही तैयारियों का मुआयना करने के लिए केंद्र का दौरा करेंगे।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : November 27, 2020 6:48 PM IST

Bharat Biotech COVAXIN in Hindi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) देश में कोविड-19 वैक्सीन (Covid-19 vaccine) विकास कार्यों का जायजा लेने के लिए अपने तीन शहरों के दौरे के दौरान शनिवार को हैदराबाद में वैक्सीन निर्माता भारत बायोटेक (Bharat Biotech COVAXIN in Hindi) के केंद्र का दौरा करेंगे। पीएम मोदी (PM Modi) शाम चार बजे के आसपास हकीमपेट वायुसेना अड्डा पहुंचेंगे। यहां से वह सीधे जीनोम घाटी स्थित भारत बायोटेक (Bharat Biotech) केंद्र पहुंचेंगे, जहां भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के सहयोग से कोरोनावायरस (Coronavirus) के लिए विकसित की जा रही भारत की पहली स्वदेशी वैक्सीन कोवैक्सीन (COVAXIN Update in Hindi) पर काम चल रहा है।

भारत बायोटेक वैक्सीन के तीसरे चरण के क्लीनिकल ट्रायल का कर रही आयोजन

कोवैक्सीन (COVAXIN in hindi) के विकास की प्रक्रिया को समझने और भारत बायोटेक द्वारा बड़ी संख्या में खुराक के निर्माण को लेकर की जा रही तैयारियों का मुआयना करने के लिए मोदी कंपनी के केंद्र का दौरा कर रहे हैं। इस दौरान भारत बायोटेक के अधिकारी प्रधानमंत्री मोदी (PM Narendra Modi) को वैक्सीन (Vaccine) के विकास के विभिन्न पहलुओं और उनकी रोलआउट योजनाओं के बारे में जानकारी देंगे। कंपनी वर्तमान में देश भर के विभिन्न केंद्रों में वैक्सीन के तीसरे चरण के क्लीनिकल ट्रायल (Clinical trial) का आयोजन कर रही है।

आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि मोदी के वैक्सीन बनाने वाले संयंत्र में एक घंटे बिताने की संभावना है और यह उम्मीद है कि वह शाम 5.10 बजे तक दिल्ली लौट जाएंगे। ऐसी अटकलें हैं कि मोदी ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) चुनावों में भाजपा के लिए प्रचार करेंगे, लेकिन सूत्रों ने कहा कि उनके कार्यक्रम में कोई राजनीतिक गतिविधि शामिल नहीं है।

पूर्व फाइजर वीपी और मुख्य वैज्ञानिक ने कहा, कोरोना को खत्म करने के लिए वैक्सीन की जरूरत नहीं, कोविड प्रभावी रूप से खत्म है

पीएम मोदी के साथ हुए 8 राज्यों के सीएम के बैठक में केजरीवाल ने दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामले के लिए प्रदूषण को ठहराया जिम्मेदार

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source